अपना जिला

डीजल, पेट्रोल, सरसों तेल, गैस सिलेण्डर की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने दिया धरना

मऊ। 09 अगस्त को क्रान्ति दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के निर्देशन में केन्द्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया । लगातार डीजल, पेट्रोल, सरसों तेल, समेंत खाद्य सामाग्रीयों एवं गैस सिलेण्डर की बढ़ती कीमतों को लेकर गाॅधी प्रतिमा पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री/ प्रवक्ता प्रभारी झारखण्ड, बिहार, उत्तराखण्ड, राजस्थान, जम्मू काश्मीर के प्रभारी, मुरली मनोहर पाण्डेय के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ गाॅधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय नें कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार तानाशाह सरकार हो गयी है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। महंगाई आसमान छू रहा है। डीजल पेट्रोल और गैस के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। किसान परेशान है कृषि बिल वापस करनें के लिए किसान निरन्तर संघर्ष कर रहा हे। लेकिन केन्द्र की सरकार कुम्भकरणीय निद्रा सो रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि किसानों का समर्थन मूल्य दुगुना किया जाय। खरीद गारण्टी योजना शुरू किया जाय। और कर्ज में दबे किसानों का कर्ज माफ किया जाय। अगर ऐसा नही होता है तो राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता क्रान्ति दिवस के अवसर पर यह संकल्प लेते है कि हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई तेज करेंगें।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश कन्नौजिया जिलाध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कन्हैया कुमार, सतीश चन्द्र यादव, धनन्जय पाण्डेय, कालिका राजभर, डा0 सत्यप्रकाश प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ एन0सी0पी0, अमित श्रीवास्तव, पवन कुमार, आकाश त्रिपाठी जिला महासचिव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, अनिल कुमार शर्मा जिला महासचिव राष्ट्रवादी युवा कांगे्रस, रिपुसुदन पाण्डेय जिलाध्यक्ष राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *