बैंक, बीमा, बिजली, दवा, चीनी मिल, टैक्सटाइल कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रव्यापी भारत बचाओ दिवस पर विशाल प्रदर्शन

मऊ। केन्द्रीय श्रम संगठनों का संयुक्त मंच जनपद मऊ के तत्वाधान में दिनांक 09 अगस्त 2021 को राष्ट्रव्यापी भारत बचाओ दिवस के आह्वान पर जनपद मऊ में बैंक, बीमा, बिजली, दवा, चीनी मिल, टैक्सटाइल, आदि क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा विशाल प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय पर का0 सूर्यदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। सभा को सम्बोधित करते हुए सी0टू0 के प्रान्तीय नेता एवं सुगर वर्कर फेडरेशन आफ इण्डिया के प्रदेश महासचिव का0 शिवाकान्त मिश्र नें केन्द्र की मजदूर विरोधी किसान विरोधी जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी नीतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नवउदारवादी नीतियों को लागू करनें श्रम संहिता कोड औद्योगिक सम्बन्धों सामाजिक सुरक्षा कार्यस्थल सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा शर्त संहिता, मानसुन सत्र में पास किया जा चुका है। केन्द्र सरकार मजदूरों को पूॅजिपतियों का गुलाम बनाने की योजना बना चुकी है। श्रमिकों के अधिकारों केा कमजोर कर दिया गया है। पूॅजीपतियों, कारपोरेट के रहमों करम पर मजदूरों को छोड़ दिया है। हायर फायर नीति पर मजदूरों को बाजार के हवाले कर दिया है।सभी के लिए न्यूनतम् वेतन 21000/- प्रतिमाह स्थायी बारहमासी कामों के लिए ठेका प्रथा को समाप्त किये जाने हेतु संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी जो नियमिक कर्मचारी का कार्य कर रहे हैं। उन्हे नियमित करानें और समान वेतनभत्ता, लागू करानें बोनस और प्रोविडेन्ट फण्ड की अदायगी से सभी बाद्यता सीमा हटानें ग्रेच्युटी का भुगतान 45 दिन वर्ष में किये जानें सबके लिए पेंशन सुनिश्चित किये जानें पी0एफ0ओं0 द्वारा कम से कम 10000/- रूपये पेंशन प्रतिमाह दिये जानें केन्द्र व राज्यसरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति को बहाल करानें, मॅहगाई पर रोक लगानें सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने श्रम कानूनों को शक्ति से लागू किये जानें अंसंगठित मजदूरों के लिए सर्वव्यापारी सामाजिक सुरक्षा कानून सामाजिक सुरक्षा कोष का निर्माण किये जानें, ट्रेड युनियन पंजीकरण 45 दिन में किये जानें आई0एल0ओ0 कन्वेन्सन के प्रस्ताव 87 व 98 का तुरन्त रैक्टिफिकेशन किये जानें केन्द्र सरकार रेल, रक्षा, बीमा, मे विदेशी पूॅजी निवेश पर रोक लगानें आयकर न देने वाले सभी परिवारों को प्रतिमाह 7500/- रूपये का भुगतान दिये जानें मनरेगा के तहत 100 काम एवं 600 रूपये प्रतिदिन मजदूरी, मजदूर विरोधी एवं किसान विरोधी सभी संहिता कानून वापस लिये जाये, नेशनल पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल की जायं, सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को जबरिया रिटायर करनें पर रोक लगायी जाये। स्कीम वर्कर, आॅगनवाड़ी, मिड-डे-मिल, आशा, रोजगार सेवक, ग्रामीण चैकीदार, पार्कों स्मारकों में कार्यरत कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय एवं उन्ही के तरह वेतन व हित लाभ दिया जाय। श्री सूर्यदेव पाण्डेय ने अपनी अध्यक्षीय भाषण में कहा कि उ0प्र0 के सभी विद्युत निगमों का एकीकरण कर उ0प्र0राज्य विद्युत परिषद लि0 का गठन किया जाय। तथा इलेक्ट्रिक सीटी बिजली संशेाधन बिल 2021 को रद् किया जाय। बिलप्रदेश में न्यूनतम् वेतन के लिए समिति का गठन किया जाय। कोयला कामर्सियल मायनिंग पर रोक लगाई जाय। रोजगार श्रृजन के लिए ठोस कदम उठायी जाय केन्द्र तथा राज्य सरकार के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती किया जाय। नियमित प्रकृति के कार्यो में सभी उद्योगों के संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमिति किया जाय तथा कार्य के आधार पर नयी भर्ती की जाय। स्थायी प्रकृति के काम पर स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति की जाय। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूर्यदेव पाण्डेय एटक, शिवाकान्त मिश्रा सी0टू0, का0 रामअवतार सिंह, प्रमोद कुमार राय, जयहिन्द राजभर, ई0प्रदीप सिंह, संजय कुमार, शिवपरसन, भीमा यादव, बलबीर यादव, सुशील दूबे, राधेपाल, रामाश्रय यादव,लक्ष्मण मिश्रा, पियुष उपाध्याय, विनय तिवारी, सुशील पाण्डेय, नागेन्द्र पाण्डेय, श्रीराम सिंह, सतिराम यादव, रामजन्म, रामलाल, ई0पी0एफ0 पेंशनर्स संगठन, कामरेड अनिश अहमद, शमशुलहक चौधरी, जयराम चैरसिया आदि लोग सम्मिलित रहे।



