मऊ में आजादी का अमृत महोत्सव की धूम, सभी ब्लाकों पर कार्यक्रम, शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान

■ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सीडीओ द्वारा शहीदों के परिजनों को अगंवस्त्र देकर किया गया सम्मानित।
■ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवाद का किया गया लाइव प्रसारण
मऊ। आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन मऊ जनपद के समस्त विकास खण्डों में किया गया। विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव शहीद स्मारक कटघरा शंकर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा दीपप्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सन् 1942 में मधुबन गोलीकाण्ड में स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु मधुबन में शहीद हुए बनवारी यादव, हनीफ दर्जी, श्री कुमार मांझी, लक्षनपति कोइरी, मुन्नी कुंवर, श्री राम नक्षत्र पांडे, रघुनाथ भर, राजदेव वाढू, रमापति गिरी, सोमर गडेरी, शिवघन हरिजन की स्मारक पर पुष्प अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा शहीद के परिजनों मधु सुदन, विवेकानन्द, सुधीर, जीवनलाल, मकबूल, मुन्नू राम, सुरेन्द्र, शिवगोविंद सिंह, शिवशंकर यादव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी मनरेगा के लाभार्थी राममनोहर, सलाउद्दीन, फैज महमुद, जीवधन, मु0यासीर, विनोद, जरीना, शिवरतन तथा आवास योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थी तेतरी, सरिता, सरिता, मंशा, परशुराम, राधिका एवं अंजुम खातून को स्वीकृति पत्र दिया गया। उक्त अवसर पर सोनी धापा बालिका इण्टर कालेज, चन्द्रा पब्लिक स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, सनबिम स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके उपरान्त सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पंजीकृत कालाकार रमेश चन्द सेहरा, विरेन्द्र यादव द्वारा प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजना का गीत के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। तथा एल0ई0डी0 वीडियो वैन द्वारा मुख्यमंत्री योगी के संवाद का सीधा लाइव प्रसारण किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित भारी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा मुख्यमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण देखा गया। मा0 मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण काकोरी शहीद स्मारक, लखनऊ से किया गया। इसके उपरान्त जनपद के समस्त ब्लाकों में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सुदृढ रूप से सुचारू बनाने के लिए झाकियाॅ निकाली गयी एवं समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं के बारें में जानकारी दी गयी।
उक्त अवसर पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय, भाजपा महामंत्री राधेश्याम सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष अश्वनी यादव, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, उप जिलाधिकारी मधुबन लालबाबू दूबे सहित समस्त अधिकारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।





