अपना जिला

IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मऊ के 17 वरिष्ठ चिकित्सकों को नेशनल प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन एवार्ड से किया सम्मानित

मऊ। नगर के नरई बांध स्थित जी फोनेक्स डायग्नोस्टिक सेंटर में शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मऊ द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेशनल मेडिकल कमिशन के सदस्य व बिहार काउंसिल आफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन के रजिस्ट्रार डा. सहजानंद प्रसाद सिंह थे। उन्होंने जनपद के 17 वरिष्ठ चिकित्सक को निरंतर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए नेशनल प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन एवार्ड से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि डा. सहजानंद प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा और समर्पण के माध्यम से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अपनी कार्यकुशलता से लोगों के बीच बेहतर चिकित्सा के नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस निरंतरता को बनाए रखने के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में होने वाले नए अनुसंधान से सभी का अवगत होना बेहद जरूरी है। अपील किया कि सभी चिकित्सक गरीब के उपचार के लिए आगे आए। इनकी सेवा से चिकित्सक का प्रमुख कर्तव्य है। कहा कि चिकित्सकों के हित के लिए संगठन पूरी तरह तत्पर है। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार के वार्ता चल रही है। जिससे चिकित्सक सुरक्षा के साथ अपनी सेवा दे सकें। उन्होंने कहा कि मऊ का आईएमए का कार्य प्रशंसनीय है। आईएमए को मीडिया से सामंजस्य बना कर कार्य करने की जरूरत है। गरीब मरीजों के के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट में 50 बेड के नीचे के अस्पतालों को छूट देने की बात की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय और राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से बात हुई है जो शीघ्र लागू होगी। उन्होंने 10 से 25 बेड के ग्रामीण अस्पतालों को पॉल्यूशन कंट्रोल एक्ट से मुक्त करने की मांग की।
आईएमए के अध्यक्ष डा. एनके सिंह और सचिव डा. राहुल राय ने मुख्य अतिथि डा. सहजानंद प्रसाद सिंह को स्मृति चिन्ह और वन डिस्ट्रिक्ट वन उत्पाद में मऊ की साड़ी देकर सम्मानित किया।
वहीं डा. पीएल गुप्ता ने आऊटलुक के कंसल्टिंग एसोसिएट एडिटर दिनेश आनन्द को मऊ की सुनहरी यादों का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ ऐसी तिवारी ने आईएमए की उपलब्धियां गिनाते हुए शुरू कराया। वहीं आईएमए के अध्यक्ष डॉ एनके सिंह ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि व चिकित्सकों का स्वागत व अभिनंदन किया।
इस दौरान घोसी से आए मशहूर शायर सलमान घोसवी ने स्वागत गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक वर्मा और अंत में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित आईएमए के सचिव डॉ राहुल राय ने किया।
डा. सहजानंद प्रसाद सिंह ने डा. कन्हैया दूबे, डा. एसएन खत्री, डा. एनके सिंह, डा. जेडआई उस्मानी, डा. गंगासागर सिंह, डा. पीएल गुप्ता, डा. आरएम मिश्रा, डा. एसएन राय, डा. एससी तिवारी, डा. एचएन सिंह, डा. वसीमुद्दीन जमाली, डा. संजय सिंह, डा. मंगला सिंह, डा. अशोक कुमार वर्मा, डा. कुसुम वर्मा, डा. बदरे आलम, डा. मंगला सिंह को नेशनल प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन एवार्ड से सम्मानित किया।
इस अवसर पर डा. प्रतिमा सिंह, डा. पीके गुप्ता, डा. ओपी सिंह, सीएस साहनी, डा. अनिल कुमार, डा. मनोज कुमार गुप्ता, डा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, डा. आरके सिंह, डा. आरके अग्रवाल, डा. कंचनलता आजाद सहित अनेक चिकित्सक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *