खास-मेहमानमिसाल-ए-मऊ

किसान सम्मान सम्मेलन में PM मोदी की मौजूदगी में सम्मानित होंगे मऊ के 10 किसान

मऊ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निर्देशन में कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर के वित्तीय सहयोग से जनपद मऊ के 10 प्रगतिशील किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी, जनपद मऊ के वैज्ञानिक 10 प्रगतिशील किसानों को लेकर दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जो 17 अक्टूबर को दिल्ली पहुंच कर किसान सम्मान सम्मेलन मे भाग लेंगे।
किसान सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अक्टूबर को एग्री स्टार्टअप कानक्लेव एवं किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त भी किसानों के खाते में डालने का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर जनपद मऊ के प्रगतिशील कृषक कुमारी मीना शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, इंद्रजीत यादव, अमरनाथ शुक्ला, रामा प्रसाद, अशोक कुमार यादव, रविंद्र नाथ यादव, शरद चंद, मनीष कुमार आर्य, एवं अनजेश शर्मा का चुनाव किसान सम्मेलन के लिए किया गया है। जिनके आने-जाने एवं ठहरने का पूरा खर्च कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी, मऊ के नोडल ऑफिसर तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एल. सी. वर्मा ने बताया कि किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा पर पहुंचकर नवीन तकनीकियों से की जा रही खेती से रूबरू कराया जाएगा और वहां से बीज तथा पौध भी किसान प्राप्त कर सकेंगे। भारत सरकार द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए तथा नवीन तकनीकों से रूबरू होने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र अपने परिसर में प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण देखने के लिए केंद्र के सभागार में आयोजित कर रहा है। जो किसान दिल्ली नहीं पहुंच सकते हैं वह कृषि विज्ञान केंद्र में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के बातों का एवं उनके योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। मऊ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के निर्देशन में कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, कानपुर के वित्तीय सहयोग से जनपद मऊ के 10 प्रगतिशील किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी, मऊ के वैज्ञानिक 10 प्रगतिशील किसानों को लेकर दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जो 17 अक्टूबर को दिल्ली पहुंच कर किसान सम्मान सम्मेलन मे भाग लेंगे।
किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 अक्टूबर को एग्री स्टार्टअप कानक्लेव एवं किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त भी किसानों के खाते में डालने का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर जनपद मऊ के प्रगतिशील कृषक कुमारी मीना शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, इंद्रजीत यादव, अमरनाथ शुक्ला, रामा प्रसाद, अशोक कुमार यादव, रविंद्र नाथ यादव, शरद चंद, मनीष कुमार आर्य, एवं अनजेश शर्मा का चुनाव किसान सम्मान सम्मेलन के लिए किया गया है। जिनके आने-जाने एवं ठहरने का पूरा खर्च कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी, मऊ के नोडल ऑफिसर तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एल. सी. वर्मा ने बताया कि किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा पर पहुंचकर नवीन तकनीकियों से की जा रही खेती से रूबरू कराया जाएगा और वहां से बीज तथा पौध भी किसान प्राप्त कर सकेंगे। भारत सरकार द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए तथा नवीन तकनीकों से रूबरू होने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र अपने परिसर में प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण देखने के लिए केंद्र के सभागार में आयोजित कर रहा है। जो किसान दिल्ली नहीं पहुंच सकते हैं वह कृषि विज्ञान केंद्र में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के बातों का एवं उनके योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *