अपना जिला

भीषण ठंड को देखते हुए SDM ने अलाव जलाने, रैन बसेरा बनाने का EO को दिया निर्देश

मुहम्दाबाद गोहना/ मऊ। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना मनोज कुमार तिवारी ने नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के अधिशासी अधिकारी राम सम्मुख को कार्यालय में सोमवार को बुलाकर सख्त निर्देश दिया कि सभी स्थानों पर नियमानुसार अलाव जलाए। रेन बसेरे में स्वयं जाकर यह देखें कि गरीबों के लिए सोने के लिए पर्याप्त कंबल मानक के तहत मौजूद है कि नहीं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना के निर्देश पर नगर पंचायत ने तेजी दिखाते हुए सायंकाल नगर पंचायत द्वारा कस्बे के दर्जनों स्थानों पर अलाव जलाया गया।इस दौरान एसडीएम ने नगर में जगह जगह जल रहे अलाव का निरीक्षण कर अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि और अधिक स्थानों पर अलाव जलाए, अगर ठंड से छेत्र में किसी व्यक्ति की मौत होती है तो है उसके लिए संबंधित विभाग पूरी तरह से दोषी होगा। इसी के साथ एसडीएम मनोज तिवारी ने सड़क के किनारे,बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन,चुंगी,कैलेंडर तिराहा पर दर्जनों लोगों को अपने हाथों से कंबल वितरित किया। कंबल के पाते ही गरीब काफी दुआएं दिए तथा लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मी, स्टेनो राममदन तहसील के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *