मऊ में माफिया विधायक मोख्तार अंसारी की 24 करोड़ की अवैध भूखण्ड व उस पर बनी इमारतें पुलिस ने की जब्त
■ अब तक कुल ध्वस्तीकरण/जब्तीकरण 76 करोड़ 21 लाख 67 हजार 300 रुपये किया गया
मऊ। संगठित अपराध/अपराधियों के विरुद्ध मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दक्षिणटोला अंतर्गत दिनांक 09.06.2021 को, विधायक अभियुक्त मोख्तार अंसारी पुत्र सुभानउल्ला अंसारी निवासी दर्जी मोहल्ला युसूफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के विरुद्ध थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ में मु0अ0सं0 55/21 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत है जो वर्ष 1988 से अपराध में लिप्त है तथा आई0एस0 191 गैंग का मुखिया है तथा थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर से बी श्रेणी का मजारिया एच0एस0 है जिसका एचएस नं0 16 बी है एवं इसके विरुद्ध कुल 49 आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त मोख्तार अंसारी के द्वारा आपराधिक क्रिया-कलापों में लिप्त रहकर अपराध से अर्जित किये गये अवैध धन से अपनी माता राबिया बेगम के नाम से जनपद मऊ नगर क्षेत्र मौजा खालसा उत्तर दक्षिणटोला में, आराजी नं0 870 रकबा 0-142हे0, आ0नं0 871 रकबा 0-154हे0, आ0नं0 872 0-231हे0, आ0नं0 873 0-150हे0 कुल रकबा 0-677हे0 दिनांक 21.01.2015 को क्रय किया गया था जो राबिया बेगम की मृत्यु के बाद वसीयत के अनुसार मोख्तार अंसारी के पुत्रों अब्बास व उमर के नाम से खतौनी में दर्ज है। उक्त भूखण्ड पर एक करोड़ का दो निर्मित भवन व 50 लाख का निर्माणाधीन भवन है। सम्पूर्ण अचल सम्पत्ति फोर लेन रोड के किनारे है जिसकी कुल कीमत 24 करोड़ रुपये है। इस सम्पत्ति को धारा 14(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अन्र्तगत जिला मजिस्ट्रेट मऊ द्वारा दिनांक 07 जून 2021 को पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में तहसीलदार सदर/क्षेत्राधिकारी नगर व भारी पुलिस बल की उपस्थिति में जब्त की गयी है।

इस प्रकार अब तक मोख्तार अंसारी (आई0एस0 191 गैंग) एवं गैंग के सदस्यों/सहयोगियों के विरुद्ध कुल 47 करोड़ 39 लाख 66 हजार 300 रुपये की चल/अचल सम्पत्तियों का जब्तीकरण व 28 करोड़ 82 लाख 01 हजार रुपये की चल/अचल सम्पत्तियों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।
डीएम ने कहा…
जिला मजिस्ट्रेट, मऊ अमित सिंह बंसल द्वारा अभियुक्त मोख्तार अंसारी एवं उसके पुत्रों के नाम से तहसील-सदर अन्तर्गत मौजा खालसा उत्तर दक्षिण टोला में आराजी संख्या 869स रकबा-0.152 हे0, में से आराजी के दक्षिण पूर्व किनारे सड़क से लगे 20X12 वर्ग मीटर में निर्मित धार्मिक स्थल (मस्जिद) के रूप में बना है को छोड़कर शेष रकबा 0.128 हे0 तथा अन्य आराजी संख्या 870, रकबा-0.142 हे0, आराजी संख्या 871 रकबा-0.154 हे0, आराजी संख्या 872 रकबा-0.231 हे0, आराजी संख्या 873 रकबा-0.150 हे0, आराजी संख्या 868स रकबा-0.0590 हे9 समस्त भूमि व उसमें निर्मित निर्माणाधीन भवन अभियुक्त मुख्तार अंसारी व उसके पुत्रगण अब्बास अन्सारी व उमर अन्सारी के नाम से दर्ज है। जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग रू0 24,00,00,000/- (चौबीस करोड रूपये) है, को अमित सिंह बंसल जिला मजिस्ट्रेट-मऊ द्वारा उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्क करने का निर्देश देते हुए कुर्की की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी।अमित सिंह बंसल, जिला मजिस्ट्रेट, मऊ द्वारा यह बताया गया कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं उनके सहयागियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में किसी भी अपराधी को किसी भी प्रकार का संरक्षण देने वाले व्यक्ति अथवा उनसे संरक्षण पाने वाले सभी व्यक्तियों के विरूद्ध शत-प्रतिशत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
कुल ध्वस्तीकरण/जब्तीकरण 76 करोड़ 21 लाख 67 हजार 300 रुपये किया गया।
मुख्तार अंसारी का अपराधिक इतिहास निम्न है-
1 808/04 147.148.149. 393.307.507.504.506.342 भादवि0 कोतवाली, मऊ
2 1580/05 147/148/149/302/435/436/153ए भादवि कोतवाली , मऊ
3 1866/09 147/148/149/307/302/325/404/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट कोतवाली,मऊ
4 891/10 गैगेेस्टर एक्ट दक्षिण टोला ,मऊ।
5 399/10 302/307/120बी/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 25 आम्र्स एक्ट । दक्षिण टोला ,मऊ।
6 4/20 419.420.467.468..471.120बी भादवि0 व 30 आयुध अधि0 दक्षिण टोला ,मऊ।
7 55/21 गैगेेस्टर एक्ट दक्षिण टोला ,मऊ।
8 185/21 419.420.468.471.120बी.467 भादवि0 स0ल0 , मऊ।
9 20/14 147.148.149.302.307.506.120बी भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट । तरवा, आजमगढ
10 160/20 गैगेेस्टर एक्ट तरवा, आजमगढ
11 169/86 302 भादवि0 मुहम्मदाबाद,गाजीपुर
12 एनसीआर 233/88 504.506 भादवि0 मु0बाद,गाजीपुर
13 106/88 302 भादवि कोतवाली, गाजीपुर
14 682/90 147/506 भादवि कोतवाली, गाजीपुर
15 399/90 147/148/149/307 भादवि कोतवाली, गाजीपुर
16 266/90 467/468/420/120बी भादवि मु.बाद, गाजीपुर
17 44/91 302 भादवि कोतवाली, गाजीपुर
18 172/91 147/148/302 भादवि मु.बाद, गाजीपुर
19 834/95 353/504/506 भादवि कोतवाली, गाजीपुर
20 284/96 3 एन.एस.ए. कोतवाली,गाजीपुर
21 237/96 120.135.136 लो0प्रति0अधि0 मु0बाद, गाजीपुर
22 192/96 3/4 यू.पी. गैंगेस्टर कोतवाली,गाजीपुर
23 165/96 323.352.307 भादवि कोतवाली, गाजीपुर
24 33/99 3 एन.एस.ए. कोतवाली,गाजीपुर
25 एनसीआर 19/97 506 भादवि सैदपुर, गाजीपुर
26 589/05 147/148/149/302/307/404 120बी भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट भवरकोल , गाजीपुर
27 493/05 302/504/506/120बी भादवि मुु0बाद, गाजीपुर
28 1051/07 गैगेेस्टर एक्ट मु0बाद,गाजीपुर
29 1182/09 307/506/120 बी भादवि मुहम्मदाबाद,गाजीपुर
30 361/09 302/120 बी भादवि व 7 सी.एल.ए. एक्ट करण्डा, गाजीपुर
31 482/10 गैगेेस्टर एक्ट करण्डा, गाजीपुर
32 410/88 302 भादवि कैण्ट, वाराणसी
33 124/90 364/395/397 भादवि बड़ागांव, वाराणसी
34 299/91 147/148/149/302 भादवि चेतगंज, वाराणसी
35 377/97 506 भादवि भेलूपुर,वाराणसी
36 19/97 364/365/302/120बी/34 भादवि भेलूपुर, वाराणसी
37 58/98 3 एन.एस.ए. भेलूपुर,वाराणसी
38 17/99 506 भादवि भेलूपुर,वाराणसी
39 294/91 307/302 भादवि मुगलसराय, चन्दौली
40 121/97 364ए भादवि अनपरा, सोनभद्र
41 106/99 307/302/120बी भादवि हजरतगंज,लखनऊ
42 209/02 3/7/25 आम्र्स एक्ट हजरतगंज,लखनऊ
43 9ए/04 147/148/149/307 भादवि कैण्ट, लखनऊ
44 60/99 419/420/109/120बी भादवि जगदीशपुर, आगरा
45 503/93 5 टाडा के0जी0 मार्ग , नई दिल्ली
46 456/93 365/387 भादवि तिलकमार्ग, नई दिल्ली
47 66/09 धारा 3 मकोका एक्ट स्पेसल सेल लोदी कालोनी नई दिल्ली
48 5/19 386.506 भादवि0 माठौर , मोहाली पंजाब
49 369/21 419.420.467.468.471.120बी.506.177 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट । कोतवाली ,बाराबंकी



