मऊ के वरिष्ठ पत्रकार होजैफ रिजवी के आकस्मिक निधन पर ग्रापए ने व्यक्त की शोक संवेदना
मऊ। कोपागंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार होजैफ रिजवी के आकस्मिक निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई जहां उनके सरल और मधुर व्यवहार की चर्चा की गई। कहा गया कि श्री होजैफ रिजवी ने जीवन पर्यंत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य रहे और जब भी पत्रकारों के ऊपर कोई समस्या आई, वह सदैव आगे आगे रहे। उनके निधन से संगठन ने एक सच्चा साथी खो दिया है जिसकी भरपाई होना संभव नहीं नहीं है महामंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि वह हम सब के सब के सच्चे मार्गदर्शक थे उनके निधन से बहुत बड़ा स्थान रिक्त हो गया है। बैठक में प्रेस क्लब के महामंत्री नागेंद्र राय,बयुरो प्रभारी संजय राय, प्रवीण राय, विनोद सिंह एडवोकेट, आनन्द कुमार, एसोसिएशन के मंडलीय मंत्री डॉ वी एन पांडे, जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता एडवोकेट, पत्रकार रंजीत राय, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अच्युतानंद उपाध्याय द्वारा समेत पत्रकार गण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत पत्रकार के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

