मिसाल-ए-मऊ

मऊ की ‘आस्था’ की मेहनत लाई रंग, लोअर PCS में हुआ चयन, घर में खुशियां ही खुशियां

( सुदर्शन कुमार )

मऊ। जब आस्था पढ़ाई के प्रति अटूट हो तो उसके द्वारा मिलने वाली सफलता की सीढ़ी पर चढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। तब दिल और दिमाग यही कहता है कि बढ़ते चल चला चल हौसलों की बदौलत मंजिल कदम चूमेगी एक ना एक दिन जरुर तुम्हारा।

बधाई देने वालों में राकेश सिंह राजेश सिंह अमित सिंह प्रवीण सिंह आस्था की नानी श्रीमती गायत्री देवी एवं अलंकृता सिंह कुछ ऐसा ही हुआ है जनपद के माउरबोझ गांव निवासी अध्यापक रामाश्रय सिंह व श्रीमती किरण सिंह के आंगन में उनकी बेटी आस्था सिंह ने सफलता की सीढ़ी पर चढ़ते हुए अपना चयन लोअर पीसीएस में तो करा लिया है, लेकिन कहती है मंजिल अभी पाने को और बाकी है। हर प्रतियोगी परिक्षाओं में बैठने वाले हर शख्सियत के अंदर यह खासियत होना भी चाहिए। आस्था का चयन लोअर पीसीएस में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के रुप में हुआ है। आस्था सिंह की इस सफलता पर परिजन सहित गांव वासी गदगद है। स्नातक करने बाद से ही आस्था प्रतियोगी परीक्षा में जुट अपने लक्ष्य के प्रति लग गई। कड़ी मेहनत और दिन रात पढ़ाई के बाद आस्था ने अपने सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि परिजन सहित गुरुजन सभी के आशीर्वाद से इस मुकाम तक पंहुची हैं। आस्था ने स्नातक पार्वती देवी महिला पीजी कॉलेज दोहरीघाट से इंटर विक्ट्री इंटर कॉलेज दोहरीघाट एवं हाई स्कूल सर्वोदय इंटर कॉलेज से करने के साथ प्राथमिक शिक्षा दिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर भलुवान गोरखपुर से हुआ है। आस्था के माता पिता सहित भाई अभिषेक सिंह सौरभ बहन आकांक्षा सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, अमित सिंह, प्रवीण सिंह, आस्था की नानी श्रीमती गायत्री देवी एवं अलंकृता सिंह की इस सफलता पर काफी खुश हैं और आस्था को बधाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *