गोरखपुर-वाराणसी फोर लेन का डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूर्ण कराने को दिया निर्देश
मऊ। भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी योजना वाराणसी गोरखपुर फोरलेन को बुधवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने अपने आला अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एन.एच.-29 के 4 लेन चौड़ीकरण कार्य को एक बारिकी से देखा और अधिकारियों को कार्यों के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मार्ग में बन रहे पुल/अण्डरपास आदि का भी निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। ताकि मार्ग का उपयोग जन सामान्य द्वारा किया जा सके। कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अजय गौतम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, हंसराज, मुख्य राजस्व अधिकारी/सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति, मऊ एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।












