अपना जिला

उत्पल राय के प्रयास से MLC अरविंद शर्मा ने सुग्गीचौरा PHC को दिया कोविड किट

मऊ। मधुबन क्षेत्र की सुग्गीचौरी की जनता के विशेष आग्रह पर पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय ने एमएलसी अरविन्द कुमार शर्मा से बात कर उनके निर्देशन में न्यू पीएचसी  सुग्गीचौरी के स्टाफ अरुण कुमार सिंह को एक पीस ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, चार पीस पल्स ऑक्सीमीटर, एक पैकेट कोरोना किट, दो सौ पीस मास्क उपलब्ध कराया साथ ही साथ उक्त पी एच सी की समस्याओं के सन्दर्भ में सीएमओ से वार्ता की। ज्ञातब्य हो कि उक्त अस्पताल जिले के अत्यंत पिछड़े क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है जो   जनपद बलिया की सीमा के सन्निकट है। जिसकी जानकारी उन्होनें एमएलसी को भी दी और आग्रह किया कि अगर उक्त अस्पताल को अपग्रेट कर सीएचसी बना दिया जाता है तो अधिकाँश समस्याएं स्वयं दूर हो जायेंगी और सुदरवर्ती क्षेत्र की जनता  लाभान्वित होगी। उपस्थित गणमान्य लोगों में पूर्व प्रधान खैरा पंकज  राय, ग्राम प्रधान भावनपुर हरेन्द्र सिंह, समाजसेवी राजेश सिंह, कन्नौजिया संघ के जिला अध्यक्ष बलवन्त कन्नौजिया, गुफरान खान, प्रगतिशील किसान मुन्नन मिश्रा, देवनारायण यादव, अशोक राजभर आदि लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *