माफियाओं को संरक्षण देकर मीठा जहर पिला रहे है योगी : डॉ जनक कुशवाहा
■ नकली शराब पिलाकर जनता को मारना चाहती है सरकार : इंतेखाब आलम
मऊ।जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश में नकली शराब से हो रही बे हताशा मृत्यु पर वर्चुअल मीटिंग कर प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने नेताओं को नियमों से हटकर लाइसेंस देती है जिससे वह नकली शराब बना कर के उसका मुनाफ कमाते हैं और उस नकली शराब की वजह से देश की तमाम जनता मर रही है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मऊ प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि माफियाओं को संरक्षण देकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदरणीय आदित्यनाथ योगी जनता को मीठा जहर पिला रहे है एक तरफ वह जनता से सुशासन का वादा करती है तो दूसरी तरफ अपने माफियाओं द्वारा जनता को मरने पर मजबूर कर देती है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नकली शराब बनाकर अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता को पिलाकर उन्हें खत्म करना चाहती है इसका जीता जागता उदाहरण भाजपा नेता ऋषि कांत द्वारा बनाई गई नकली शराब है कांग्रेस पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी हम अपने नेता आदरणीय प्रियंका गांधी एवं अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में जनपद का एक-एक कार्यकर्ता शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठा कर सरकार को झुकने पर मजबूर करेंगे शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के साथ छल करती है और अपने कार्यकर्ताओं को शराब माफिया बनाकर जनता को हर तरह से रोकना चाहती है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव राज मंगल यादव अनिल जयसवाल अकरम प्रेमियर गौरव कुमार राय मधुसूदन त्रिपाठी मासूम अंसारी शशिकांत राय सोहेल नोमानी रमन पांडे नेयाज शाही सर्वेश कुमार वीरेंद्र यादव अब्दुल सत्तार कुरेशी रामकरण यादव सुजीत सिंह सिकन्दर प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे

