मऊ के संजय कुमार का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पूरे भारत में 05वां स्थान

मोहम्मदाबाद गोहना /मऊ। उत्तर प्रदेश उच्चतर सेवा आयोग प्रयागराज नें बुधवार को चार विषयों के साक्षात्कार का परिणाम घोषित किया। जिसमें 25 अभ्यर्थियों को चयन हुआ हैं, इस शहर में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला सैदपुर निवासी संजय कुमार गुप्ता पुत्र महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कृषि प्रसार) के पद पर पूरे भारत में पांचवा स्थान प्राप्त कर जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। बुधवार को परीक्षा परिणाम के पश्चात परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने इनके घर जाकर इस छात्र को अपने हाथों से मिठाईयां खिलाई तथा आशीर्वाद दिया। गुरुवार को छात्र संजय कुमार ने बताया कि यह उनकी कड़ी मेहनत तथा माता पिता, भाई-बहन एवं गुरुजनों का स्नेह रहा है।उसने हाई स्कूल वर्ष 2009 में नेशनल इंटर कॉलेज से द्वितीय स्थान प्राप्त कर एवं इंटरमीडिएट 2011 टाउन इंटर कॉलेज से प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात बीएससी मणिपुर स्टेट से 2012 से लेकर 2016 पास होने के बाद वह नई दिल्ली में मास्टर डिग्री 2016 से वर्ष 2018 में मास्टर डिग्री में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। इसके अलावा वह कई विषयों से शोध भी किए हैं, जहां उन्हें विभिन्न विभागों द्वारा शील्ड एवं सम्मानित पत्र देकर उन्हें नवाजा गया है एवं पूर्व में उन्हें अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा के माध्यम से हम पूरे भारत में अलख जगाते हुए कुलपति बनना चाहते हैं। उन्होंने इसका विशेष कार्य अपने माता-पिता तथा भाई को दिया। उन्होंने कहा कि आगे हमारी यह इच्छा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में आकर के समाज की सेवा करते हुए लोगों की मदद करेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में बुलंदशहर जनपद में पहली पोस्टिंग मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी ब्यक्त किया है।

