प्रवासी मजदूरों की कहानी पर आधारित है म्यूजिक एलबम “बटोही” कल होगी रिलीज
■ मशहूर एक्टर व गायक अमरेन्द्र शर्मा एएमयू अभिनीत इस एल्बम को उन्होंने खुद दी है अपनी आवाज
(अशोक जायसवाल)
बिल्थरारोड / बलिया। आज रिलीज हो रही म्यूजिक एलबम बटोही बिहार के बेहतरीन एक्टर अमरेंद्र शर्मा द्वारा अभिनीत एक संगीतमय यात्रा है। जिसके गीतों को भी उन्होंने अपनी आवाज दी है। बटोही एक प्रवासी मजदूर की कहानी है जो शहर छोड़ अपने गांव वापस लौटता है।
अभी हाल ही मे आयी फिल्म बटाला हाऊस में जान अब्राहम के साथ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर अमरेन्द्र शर्मा एएमयू की कल रिलीज हो रही संगीतमय वीडियो बटोही प्रवासी मजदूरों पर आधारित है। बाटला हाउस के बाद उनकी एक और फिल्म “भोर” आने वाली है। अपना मऊ संवाददाता से बातचीत में अमरेन्द्र अपने कल रिलीज हो रही म्यूजिकल एल्बम बटोही के बारे मे बताते हैं कि इस कहानी की स्क्रिप्ट उन्होंने लाक डाउन के काफी पहले ही तैयार कर ली थीं।
यह संगीतमय वीडियो एक प्रवासी मजदूर की शहर से अपने गाँव के लिए यात्रा की है। जो अपने गांव में बहुत कुछ छोड़ कर शहर आया हआ था। यहा आने पर उसे यह एहसान होता है कि शहर तो कंक्रीट के जंगलों और मशीनी दुनिया से घिरा हुआ एक स्थान है। जहां ना तो गांव की हरियाली है और ना ही वहां का अपनापन। शहर की सच्चाई से भलीभांति वाकिफ होने के पश्चात उसे पुनः अपने गांव की मिट्टी, खेत, खलिहान, भाई- बंधु सब याद आने लगते हैं। अपनों की यादों का असर उसके मन-मस्तिष्क पर ऐसा पड़ता है कि वह अपनी साइकिल उठा कर अपने गांव के लिए निकल पड़ता है। इस म्यूजिक वीडियो में गायक और प्रवासी मजदूर की भूमिका बिहार के बेतिया निवासी मसहूर एक्टर व गायक अमरेन्द्र शर्मा एएमयू ने निभाई है जिसे डायरेक्ट किया है देवरिया जिले के बगहां गांव (मईल चौराहा) के निवासी शैलेन्द्र तिवारी ने। अमरेन्द्र ने बताया कि इसमें सबसे ख़ास बात है कि इस लॉकडाउन की स्थिति में एल्बम से जुड़े सभी लोग अलग-अलग जगह थे। जहां डायरेक्टर शैलेन्द्र तिवारी मुम्बई से एल्बम का निर्देशन कर रहे थे, वही अमरेंद्र बेतिया से अभिनय। बिहार के ही दूसरे ज़िले से मनु वर्मा ने जहां म्यूजिक दी वहीं मुंबई के दूसरे छोर से इसकी एडीटिंग की गई। सभी एक दूसरे के साथ तो डिजिटली सम्पर्क में थे परन्तु सबकी भावनाओं के तार एक दूसरे से जुड़े थे। ऐसे जाकर तब बटोही का संगीतमय वीडियो तैयार हो सका। एक्टर व गायक अमरेन्द्र ने सभी से एक बार अवश्य अपनी इस संगीतमय वीडियो देखने व उसे सब्क्राइब कर अपनी प्रतिक्रिया की अपील की है।


