अपना जिला

मऊ के “कायम” को दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा में मिली अहम जिम्मेदारी

मऊ। देश की राजधानी में राजनीति में दिलचस्पी और मऊ के युवाओं को अगर मौका मिले तो खुशियों में चार चांद लगना तो स्वाभाविक है। वह भी तब, जब मौका देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और केन्द्र व प्रदेश में सरकार हो तो खुशियां दुगुनी हो जाती हैं। मऊ जनपद के क्यारी टोला मुहल्ले के रहने वाले क़ायम मेहदी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश का सोशल मीडिया सह-प्रमुख एवं पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसके पश्चात उनके पैतृक मूल निवास मऊ में लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।


भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वासु रूखड़ की सहमति के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से कायम मेहदी के नाम की घोषणा हुई। क़ायम फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय में माॅस कम्यूनिकेशन के छात्र हैं। जहाँ उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय छात्र राजनीति की शुरुआत की।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कायम ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि,”यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है जहाँ एक छोटे से शहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को देश की राजधानी दिल्ली में इतना सम्मान मिला। क्योंकि भाजपा एक पार्टी नही परिवार है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर वे पूरी ईमानदारी, मेहनत व लगन से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *