अपना जिला

1 जून से खुल जाएगा मऊ, सुबह 7 से शाम 7 तक लॉकडाउन में ढील

मऊ वासियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मऊ भी उन जिलों में शामिल हैं. जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम है, ऐसे में मऊ में अब सुबह के 7 बजे से शाम के 7 बजे तक प्रतिबंधों में ढील रहेगी
और इस दौरान बाजार खुले रहेंगे, हालांकि हफ्ते में केवल 5 दिन ही ये छूट रहेगी मतलब सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुलेंगे लेकिन शनिवार और रविवार को बंदी रहेगी.
साप्ताहिक बंदी के दौरान पूरे प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व फॉगिंग का अभियान चलाया जाएगा। दुकानों पर दुकानदार व मौजूद अन्य स्टॉफ के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। उनके लिए मास्क पहनना, दो गज की दूरी का पालन करना और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखना जरूरी होगा।
यूपी सरकार ने प्रदेश के 55 जिलों की जनता को कोरोना कर्फ्यू से बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। इन जिलों में एक जून 2021 की सुबह 7.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक सप्ताह के पांच दिन बाजार खुल सकेंगे। वहीं, जिन बाकी 20 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से ज्यादा है वहां कोई छूट नहीं दी गई है।

जारी किए गए आदेश के अनुसार, मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर एवं देवरिया में फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *