अमेरिका में भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 की मौत
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं का रुकने का नाम नहीं ले रही हैं…एक महीने में यहां के अलग-अलग प्रांतों में गोलीबारी की कई घटनाएँ हुई हैं.
ताजा मामला फ्लोरिडा प्रांत का है जहां की हीलियाह में एक बिलियर्ड्स क्लब के बाहर गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया है. गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है…जबकि करीब 20 लोग घायल हैं….
शुरूआती खबरों में पता चला है कि भीड़ पर तीन लोगों के गिरोह ने अंधाधुध गोलियां चलाई. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गई…लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक कई लोग इसकी चपेट में आ गए…
भीड़ पर गोलीबारी करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गएं.
फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुटी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडने ने पिछले महीने ही गन लॉ में बदलाव करने के लिए एक समीति का गठन किया है.



