अपना जिला

खुशखबरी! मऊ के ‘प्रतीक’ IIT कानपुर से करेंगे M.Tech

मऊ जिले के प्रतीक गुप्ता ने एक और किर्तीमान अपने नाम कर लिया है. इसी साल फरवरी में प्रतीक ने गेट परीक्षा में 18वां रैंक हासिल किया था. अब वो एमटेक की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से करेंगे.
गेट परीक्षा में प्रतीक को मिले स्कोर के आधार पर उन्हें IME इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग में एमटेक करने का मौका मिला है.


COAP 2021 यानि कॉमन ऑफर एक्सप्टेंस पोर्टल के जरिए उन्होंने एडमिशन के लिए अप्लाई किया था. और पहले ही राउंड में उनका सलेक्सशन इस कोर्स में हो गया. जो कि आईआईटी के बेस्ट कोर्सेज में से एक है.

प्रतीक ने सिर्फ जिले का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की शान बढ़ाई है, उनके इस सफलता से परिवारजन और मित्रों के साथ जिले के लोग भी काफी खुश हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
मऊ नगर के निज़ामुद्दीनपुरा निवासी श्रीमती विजय लक्ष्मी गुप्ता व मनीष गुप्ता के पुत्र व नन्दलाल गुप्ता व उनके छोटे भाई व दयानन्द बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक अशोक कुमार आर्य के पौत्र हैं। प्रतीक गुप्ता की सफलता पर परिजन सहित दोस्त मित्र सभी गदगद हैं। प्राथमिक शिक्षा सहित हाईस्कूल 87.4% व इण्टरमीडिएट 88.6% नगर के देव पब्लिक स्कूल से करने वाले प्रतीक शुरू से ही मेद्यावी हैं। पढ़ाई का जुनून इस कदर उन पर सवार है कि वे ज्यादा से ज्यादा समय सिर्फ इसी में देते हैं। प्रतीक शुरू से ही पढ़ने में होनहार रहे हैं और उन्होंने कभी पढ़ाई से समझौता नहीं किया यही वजह है कि वो पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे हैं।
प्रतीक गुप्ता ने बताया कि इस सफलता की कुंजी पढ़ाई के प्रति ईमानदारी और परिजनों से मिला प्यार और आशीर्वाद है।


उनके इस सफलता पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से ‘ग्रापए’ के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय, प्रमोद कुमार सिंह, देवेन्द्र मोहन सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप सिंह, सुनील कुमार दुबे सोनू, एडीजीसी अजय कुमार सिंह, सत्यमित्र सिंह दिनेश, बृजेश कुमार गुप्ता, आनन्द कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह, कल्याण सिंह, पीयूष गुप्ता, अमित गुप्ता, अखिलेश यादव, आशीष गुप्ता, अभिनव, आदर्श, आयूष, विजयराज, अंकित, वैदिक, वेदान्त आदि ने बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *