अपना जिला

मऊ शहर में कल से खुलेंगे बैंक, नियम कानून का सख्ती से करना होगा पालन : डीएम

■ मऊ जनपद में 13 लोग मिले कोरोना से संक्रमित

मऊ। जनपदवासियों की मांग और वित्तीय कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कल मंगलवार से मऊ शहर के मिर्जाहादीपुरा संस्कृत पाठशाला होते हुए कोतवाली, बाल निकेतन तिराहे से भीटी, बाल निकेतन से आज़मगढ़ मोड़ होते हुए गाजीपुर तिराहा, गाजीपुर तिराहा से भीटी और आज़मगढ़ मोड़ से मिर्जाहादीपुरा तक के सभी बैंक कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए खोलने के निर्देश दे दिए हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त अन्य हॉटस्पॉट क्षेत्रों के बैंक बंद रहेंगे। ये जानकारी देते हुए आज जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बैंक में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ ही हाथों में ग्लब्स व मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये। अब तक जनपद में कुल 316 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि आज पॉजिटिव पाए गए लोगों में मोहम्दाबाद से 2, फतेहपुर नरजा ताल से 2 लोग, भीटी से 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये।
आज का कोरोना मीटर
टोटल सैम्पल- 12058
टोटल प्राप्त रिपोर्ट- 10528
टोटल निगेटिव – 10225
आज पॉजिटिव- 13
टोटल पॉजिटिव- 316
मृत्यु- 4
एक्टिव पॉजिटिव – 129
स्वस्थ- 18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *