अपना जिला

CMS ने दुर्घटना राहत चिकित्सा यान में बचाव एवं राहत से सम्बंधित मेडिकल उपकरणों का निरीक्षण किया

मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मण्डल अपने कर्मचारियों एवं रेल यात्रियों के स्वास्थ्य प्रति सचेत है । इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० महेन्द्र सिंह नबियाल ने 30 अगस्त,2021 को मऊ दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन, संवर्धित प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और स्वास्थ्य इकाई मऊ का निरीक्षण किया । इस दौरान वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा० नीरज कुमार, चिकित्साधिकारी मऊ डा० पी.के.राव समेत स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आज मऊ पहुँचे और दुर्घटना राहत चिकित्सा यान में बचाव एवं राहत से सम्बंधित मेडिकल उपकरणों जैसे ऑगमेंटेड फर्स्ट एड बॉक्स,प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक दवाओं, बॉडी बैग, फोल्डेबल चेयर, पोर्टेबल स्ट्रेचर, ऑपरेशन थिएटर के उपकरण तथा आपातकालीन प्रयोग हेतु आवश्यक दवाओं आदि का निरीक्षण किया गया ।
अपने निरीक्षण के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मऊ स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण कर हेल्थ यूनिट में मिलने वाली सुख-सुविधाओं का संज्ञान लिया और उपलब्ध संसाधनों की कार्य प्रणाली देखी । इस दौरान उन्होंने आवश्यक दवाओं के स्टोरेज के साथ-साथ कोविड की संभावित थर्ड वेब की तैयारी करने हेतु आवश्यक प्रबंध करने का सम्बंधित को निर्देश दिया ।
इस दौरान वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा० नीरज कुमार द्वारा मेडिकल कर्मचारियों को जीवन रक्षक उपकरणों के उपयोग का डेमो देकर का प्रशिक्षित भी किया गया । यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *