अपना जिला

मऊ में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जनपद स्तरीय बैठक

अटेवा पेंशन बचाओ मंच , मऊ की जनपद स्तरीय बैठक आज दिनांक 30-08-2021 को समय 12:00 बजे दिन में हिंदी भवन मऊ के समीप स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित की गई.

District level meeting of Ateva Pension Bachao Manch in Mau

,जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर सतीश कुमार शाही (स. अ.) कंपोजिट विद्यालय अतरोल पांडे ने की ।बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लाकों की इकाई के पुनर्गठन की कार्यवाही संपन्न हुई ,जिसमे रतनपुरा की ब्लाक इकाई के संयोजक /अध्यक्ष हेतु संतोष कुमार यादव, दोहरीघाट के अटेवा ब्लाक इकाई के संयोजक/अध्यक्ष हेतु रामविलास चौहान, बड़राव की अटेवा ब्लाक इकाई के संयोजक /अध्यक्ष आनंदबाबू भारती, महामंत्री- रामविजय यादव, मुहम्मदाबाद की अटेवा ब्लाक इकाई के संयोजक /अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, रानीपुर की ब्लाक इकाई के संयोजक /अध्यक्ष राजीव कुमार यादव, परदहा ब्लाक संयोजक हेतु अमरेंद्र जी नगर क्षेत्र मऊ के संयोजक /अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह का चयन, अटेवा जनपद मऊ के संयोजक /अध्यक्ष नीरज राय, मंडलीय मंत्री राजेश सिंह और अटेवा मऊ संरक्षक श्याम सुंदर यादव के द्वारा सर्वसम्मति से किया गया । इस अवसर पर पंकज यादव , शैलेंद्र प्रताप यादव (ARP), हरेन्द्र प्रसाद, उमाकांत सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रभाष कुमार सिंह ,सहित अनेक अटेवा के सदस्य उपस्थित रहे । बैठक में अटेवा को मजबूत बनाकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया । अंत में शैलेंद्र प्रताप यादव (ARP) को लगातार 358 दिनों से लगातार पौध रोपड़ जैसा पुनीत कार्य करते रहने के लिए अंग वस्त्र और माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया । अंत में अध्यक्ष की अनुमति से बैठक को संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *