अपना जिला

चलती ट्रेन में गूँजी किलकारी, माँ बनी रिंकू, दोनों स्वस्थ्य 

मऊ। कल्याण से मऊ तक की सफर कर रही गर्भवती महिला की अचानक पिपरीडीह-मऊ स्टेशन के बीच एक्सप्रेस ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा होता देख सफर कर महिलाओं ने तुरंत गर्भवती महिला का चलती ट्रेन में ही सकुशल प्रसव कराया और तत्काल मऊ आरपीएफ को सूचना को दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ हरकत में आ गयी और जैसे ही ट्रेन मऊ स्टेशन पर पहुँची तुरन्त एम्बुलेंस मंगवारकर उक्त महिला व शिशु को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजवाया, जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चलती ट्रेन में गर्भवती महिला द्वारा बेटे को जन्म देने से कौतूहल का विषय बना हुआ हैं। वहीं आरपीएफ के इस नेक कार्य से लोग सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12165 (रत्नागिरी एक्स) के कोच संख्या S-9 में एक महिला जो कल्याण से मऊ तक की यात्रा कर रही है, वह प्रसव पीड़ा से गुजर रही है, प्राप्त सूचना पर मंडल चिकित्सा अधिकारी मऊ पुनीत राव तथा आरपीएफ उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल रेखा राय, हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद द्विवेदी/सभी रेसुब पोस्ट/ मऊ अन्य स्टाफ द्वारा शुक्रवार को समय 09.50 बजे मऊ स्टेशन पर आगमन पर अटेंड किया गया तो ज्ञात हुआ उक्त महिला रिंकू देवी पत्नी वीर बहादुर ग्राम बरडीहा थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ ने पिपरिडीह तथा मऊ स्टेशन के बीच एक पुत्र को जन्म दिया है। उक्त महिला व नवजात शिशु को डॉक्टर द्वारा चेक किया गया तो सब कुछ सामान्य पाया गया, जिन्हे एंबुलेंस की व्यवस्था कर परिजनों के साथ अग्रिम चिकित्सा सुविधा हेतु सदर हॉस्पिटल मऊ में एडमिट कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *