अपना जिला

तीन दंपति साथ-साथ रहने को हुए राजी, महिला ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 24 मेें 12 मामलों का हुआ निस्तारण

Mau news

मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन और सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता हुई। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो में कुल 24 मामले आए, जिसमें सदस्यों के प्रयास से 12 मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें तीन दंपति साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। दो मामलों मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। बैठक मे 06 मामलों में एक-एक पक्ष तथा 04 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 04 जुलाई 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से बंदना पांडेय और अवनीश पांडेय, साधना और सत्यम दूबे तथा नेहा चैहान और कन्हैया के मामले मे पक्षकारों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ साथ रहने को तैयार हो गए। वही बंदना सिंह और महेश सिंह, सरना और आदित्य, शकीला बानो और जुनैद तथा विजयी राजभर और चंदन के मामले मे पक्षकारों की लगातार अनुपस्थिति के चलते मामला निस्तारित कर दिया गया। तथा महिमा देवी और सुजीत साहनी,रंजना सिंह और अरूण सिंह, अंजू शर्मा और चंदन शर्मा, पूनम देवी और विनोद तथा विजवंती देवी और सुखदेव चैहान के मामले मे सुलह न होने की स्थिति मे पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। वही पूनम भारती और संतोष तथा शुभ्रा चैबे और पवन तिवारी के मामले मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। इस दौरान 06 मामलों में एक- एक पक्षकार तथा 04 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 04 जुलाई 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ब्यूरो के सदस्यगण इब्राहिम सेवक, सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरसद, महिला आरक्षी प्रीति दूबे और सोनी सिंह ने अपना योगदान दिया। इस दौरान काफी संख्या में पक्षकार व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *