मऊ में 02 हत्यारोपित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.06.2021 को थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 203/21 धारा 302,201,120बी भादवि0 मे वांछित अभियुक्ता सुनीता यादव पत्नी सिंधु यादव निवासी नगवा थाना हलधरपर व एक अपचारी किशोर को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के निशानदेही पर तमसा नदी के किनारे ग्राम रैता से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि वादी बुद्धिराम साहनी निवासी नगवा थाना हलधरपुर द्वारा दिनांक 15.06.2021 को अपने भाई आकाश साहनी के गुमशुदा हो जाने के सम्बन्ध मंे प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही थी। इसी बीच दिनांक 16.06.2021 को उक्त गुमशुदा का शव तमशा नदी में पाया गया था तत्पश्चात पोस्टमार्टम रिपोर्ट/वादी के तहरीर पर उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तो द्वार हत्या का कारण पे्रम प्रसंग बताया गया।

