मंत्री एके शर्मा से मिले पालकी बुनकर पासबुक बहाली व कई मुद्दों पर रखी बात

मऊ। नगर विकास मंत्री व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिले मऊ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तय्यब पालकी मिले और उन्हें मऊ की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निदान का अनुरोध किया। श्री पालकी ने श्री शर्मा से मऊ के विकास व बुनकर पासबुक बहाली संबंधी 05 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन मोहम्मद तय्यब पालकी ने उनके आवास पर मुलाकात कर बुनकर पासबुक बहाली व मऊ शहर के विकास से संबंधी 05 सूत्री मांग पत्र सौंपा। साथ ही शहर की सफ़ाई व्यवस्था की नगर विकास मंत्री ने की प्रशंसा, कहा जल्द करूंगा नगर का दौरा करूंगा।
पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने नगर विकास मंत्री को संबोधित मांग पत्र में जो मांग की है उसमे
- बुनकर के बिजली की समस्या के समाधान हेतु बिजली पासबुक की बहाली एवं बिजली चेकिंग के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने
2- नगर पालिका परिषद में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति करने
3- नगर पालिका मऊ को द्वितीय श्रेणी से प्रथम श्रेणी में करने
4- जल निकासी हेतु साबरी मस्जिद (कमहरिया) से कोतवाली होते हुए ढेकुलिया घाट तक सीवेज के लिए 11 करोड़ रु०
- हकीकतपुर से गाजीपुर तिराहा तक प्रकाश व्यवस्था हेतु 06 करोड़ रु0 की मांग की
यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा ने पालिका अध्यक्ष पालकी की मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना और निदान का भरोसा दिया। उन्होंने नगर पालिका मऊ की सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए सफाई वयवस्था को और बेहतर तरीके से करने की कोशिश करने को कहा उन्होंने ने पालिकाध्यक्ष से कहा कि बहुत जल्द आपके नगर पालिका क्षेत्र का दौरा करूँगा।

