तीन अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज

घोसी/मऊ। स्थानीय नगर के मदापुर सम्सपुर निवासी राजकुमार गुप्ता की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
घोसी नगर के मदापुर सम्सपुर (डाक बंगला रोड) निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र श्यामनारायण गुप्ता रविवार की रात में भोजन करके परिवार संग सो रहा था कि अचानक खट पट की आवाज सुनाई दी ।शोर करने पर तीन अज्ञात लोगों भागते दिखाई दिये ।जब घर में रखे सामानों की छानबीन किया तो दो मोबाइल ,बैंक का पासबुक,हेल्थ कार्ड एवं 2150रूपये नकद गायब था ।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
