मऊ में बोलेरो व ट्रेलर के टक्कर में 01 की मौत, 10 घायल

घोसी/मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढवल मोड़ के पास सोमवार की देर रात एक बजे के आस पास श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो की अनियंत्रित ट्रेलर से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दुर्घटना में घायल सभी लोग महाराष्ट्र राज्य के निवासी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोडकर मौके से फरार हो गया।
महाराष्ट्र राज्य के जालना जिले के आतुर थाना क्षेत्र के मादल गांव निवासी उर्मिला 46 पत्नी जगधारी अपने परिवार और पडोसियों के साथ वाराणसी और नेपाल स्थित मंदिरों के दर्शन के लिए यात्रा पर तीन मई को निकले हुए थे। अभी वह काशी की यात्रा पूरी कर नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। सोमवार की रात एक बजे के करीब घोसी कोतवाली के पिढवल मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि एक डंपर ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। जिससे बोलरो पर सवार केदार अग्रवाल 40 की मौके पर मौत हो गई जबकि रुकमणी 30 पत्नी प्रभु रावत, उर्मिला 46 पत्नी जगधारी, विशाल 28, कल्पना शिंदे 48, शिव कुमारी 40 पत्नी सरीज राव, द्वारिका 52 पत्नी किशन राव, सरस्वती 60 पत्नी अंगद मातने, दिलीप शिंदे 35, सुलोचना 30 पत्नी प्रह्लाद 30 गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं कल्पना शिंदे, उर्मिला शिंदे, विशाल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में रवि शिंदे पुत्र विष्णु शिंदे की तहरीर पर एक डंपर के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
