अपना जिला

मऊ! दोषी पाए गए खनन लिपिक, मूल वेतन पर किए जाने हेतु डीएम ने जारी की नोटिस

मऊ। जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत खनन लिपिक धर्मबीर, जो लंबे समय से जनपद में कार्यरत है,उसके खिलाफ एक साल पहले शिकायत मिलने पर क्षेत्राधिकारी द्वारा आवास पर छापा मारने के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी जिसके साथ खनन लिपिक को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद इसे जेल भी भेजा गया था। इस मामले की जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी मऊ को जांच अधिकारी बनाया गया था, जिनकी जांच में खनन लिपिक पर सारे आरोप सिद्ध पाए गए। इस बात को संज्ञान में लेते हुए नियुक्ति अधिकारी जिला अधिकारी अरुण कुमार द्वारा दिनांक 10 मई को खनन लिपिक को दंड स्वरूप मूल वेतन पर किए जाने हेतु नोटिस जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *