अपना जिला

मेडिकल कैम्प में 1000 से अधिक लोगों का फ्री इलाज, सभासद सालिम की नेक पहल

मऊनाथ भंजन। नगर के मोहल्ला अस्तुपुरा में सभासद सालिम अंसारी द्वारा तहजीबुन्नेशा मैक्स एंड हक फाउंडेशन के जानिब से एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इस मेडिकल कैंप में 1000 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई. साथ ही लोगों को फ्री में दवाइयां भी वितरित की गईं….
इस मेडिकल कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी ने किया…
इस मेडिकल कैंप में पूर्वांचल के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉक्टर मंज़र कमाल, मेडिसिन फिजिशियन डॉक्टर शाहिद जमाल, डॉक्टर एम कृष्णा प्रसाद, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुंजीर अली खान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दानिश कमाल, सुगर स्पेशलिस्ट डाक्टर कलीम जावेद, दांत स्पेशलिस्ट डॉक्टर एस फैसल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर काशिफ अजमल व चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाक्टर रेकाज़ अख्तर ने मरीजों का फ्री स्वास्थ्य परीक्षण किया,

पूर्व पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी साहब ने तहजीबुन्निसा मैक्स फाउंडेशन व न्यूरो सर्जन डाक्टर मंज़र कमाल व अन्य डाक्टरों व सभासद सालिम अंसारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने आज बहुत ही बेहतर हजारों लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं. यह कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है, आज के इस कैंप में हर समाज के लोगों ने फ्री मेडिकल सेवा का लाभ उठाया है, उन्होंने कहा कि सच्ची समाजसेवा वही है, जो हर वर्ग तक बिना भेदभाव पहुंचे….

कैंप के आयोजक वार्ड सभासद सालिम अंसारी ने बताया कि आज के इस कैंप में लगभग एक हज़ार से अधिक लोगों ने अपना इलाज कराया है, जिसमें डॉक्टर मंज़र कमाल ने देर रात तक लगभग 500 मरीजों का, डॉक्टर कासिफ अजमल ने लगभग 250 मरीजों का, डाक्टर शाहिद जमाल ने 150 मरीजों का, डॉक्टर कलीम जावेद, डाक्टर मुंजिर अली, डाॅक्टर दानिश, डॉक्टर एस फैसल, डा. कृष्णा प्रसाद, डाक्टर रेकाज अख्तर ने लगभग 100_100 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया। सभासद सालिम अंसारी ने कहा कि हमारा मकसद लोगों को हर प्रकार की सहूलियत उपलब्ध कराना है इसी क्रम में आज फ्री मेडीकल कैंप का आयोजन किया गया था! कैम्प का समापन डाक्टरों व आयोजन कमेटी को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया!

इस मौके पर राफे अंसारी,अरशद बशर,मास्टर इज़्हार ग्राफ़र, इज़हार अहमद डीएफए, हाफ़िज़ सईद अहमद, इश्तेयाक अहमद, अंज़र कमाल, उस्मान बीए, इम्तेयाज़ अहमद, मज़ाहिर हसन, अबुल हाशिम, जमाल गोल्ड, अमीर फैसल, सलीम बाज्मी, मोहम्मद ओसामा, सारिम मज़हर, शहरयार इज़्हार,मोहम्मद सददाम,एहतेशाम फैसल, अनस मुमताज, वसी टाईगर, मोहम्मद कैफ़, मोहम्मद आबिद, अब्दुर्रहमान, आमिर सोहैल, अमीर अफ़ज़ल, सरफ़राज़ बाऊ
,होज़ैफ़ा नौशाद, आमिर इम्तेयाज़, नदीम कमाल, सैफ हयात, मोहम्मदअय्यूब, जावेद हबीब, अमन फ़राज़, रेहान ज़फ़र आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *