अपना जिला

12 विधाओं में मऊ, आजमगढ़, बलिया को प्रथम स्थान

मऊ। कला और सांस्कृतिक विविधता का अनुभव करने का अवसर देते हुए कला उत्सव 2025 का मंडल स्तरीय भव्य आयोजन आजमगढ़ के प्रतिष्ठित विद्यालय प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज पोखरा आजमगढ़ में हुआ। भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित इस मंडल कार्यक्रम में कुल 12 विधाओं में मऊ,आजमगढ़,बलिया के प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.संध्या मौर्य प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरायमीर,शशिप्रभा मंडल नोडल अधिकारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरायमीर, ध्रुव चंद मौर्य प्रधानाचार्य प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़,मऊ जिला नोडल अधिकारी श्रीराम पांडेय तथा ऋचा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल में आकाश कुमार संगीत विशेषज्ञ हरिहरपुर घराना आजमगढ़, अभिषेक मिश्रा संगीत विशेषज्ञ हरिहरपुर घराना आजमगढ़,श्रीमती विधि सिंह जीजीआईसी आजमगढ़, धीरेंद्र कुमार सिंह डीएवी इंटर कॉलेज आजमगढ़ तथा रमेश यादव शामिल रहे। 3 जिलों के विद्यार्थियों के बीच आयोजित इस मंडल प्रतियोगिता में मऊ का गौरव बढ़ाते हुए नोडल अधिकारी श्रीराम पांडे तथा ऋचा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मऊ तीन स्थान राज्य में सुरक्षित किए।सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं खुशी वर्मा तथा अनन्या चौहान ने पारंपरिक कहानी वाचन में प्रथम स्थान,टाउन इंटर कॉलेज के नीरज मौर्य ने तबला वादन में प्रथम स्थान तथा बरामदपुर पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा आयुषी ने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं जाह्नवी मद्धेशिया ने मूर्तिकला में द्वितीय स्थान, नैंसी कनौजिया, तान्या मद्धेशिया, निशु मद्धेशिया तथा शिवांगी कुमारी ने समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान तथा स्थानीय खेल खिलौने प्रतियोगिता में खुशी मद्धेशिया तथा शमा आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।12 विधाओं में कुल पांच स्थान आजमगढ़ में चार स्थान बलिया ने तथा तीन स्थान मऊ ने प्राप्त करके राज्य कला उत्सव में अपना स्थान बनाया।सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी तथा सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *