थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रंगवर्षा के मालिक व कर्मचारी ने किया रक्तदान

मऊ। थैलेसीमिया जैसी भयंकर बीमारी से लड़ रहे मऊ के लगभग 30 बच्चों की मदद के लिए, नित्य किसी न किसी रूप में कोई न कोई व्यक्ति, कोई न कोई संगठन, भगवान बन कर उनकी मदद करने हेतु पहुंच रहा है। इन बच्चों के प्रति आम जनमानस जो कर्तव्य निभा रहा है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। क्योंकि थैलेसीमिया रोग से पीड़ित एक एक बच्चों का परिवार बरसों से उन बच्चों के और लेकर जितने दुख दर्द और तकलीफ में है उसको बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे में उन बच्चों के प्रति किसी की सहयोग के लिए अगर कदम बढ़ते हैं तो वह निश्चित ही बधाई के पात्र हैं। और ऐसा ही हुआ रविवार को उन बच्चों के प्रति व्यक्ति और संस्था को छोड़ एक व्यवसायिक साड़ी के शोरूम रंगवर्षा के मालिक और उसके सभी कर्मचारियों ने मिलकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान कर इस रक्तदान की श्रृंखला में एक नई कड़ी पेश की है। उनके इस नवीन प्रयास पर बधाई और अभिनंदन।
थैलेसीमिया के बारे में बताते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी रवि खुशवानी ने कहा किथैलेसीमिया एक ऐसा असाध्य रोग जिसमें मासूम बच्चों के अंदर पैदाइशी तौर पर रक्त बनाने की अपनी क्षमता नहीं होती है तथा इन बच्चों को आजीवन दूसरों द्वारा किए गए रक्तदान पर निर्भर रहना पड़ता है। श्री खुशवानी ने कहा कि इस योग से पीड़ित बच्चों को लगभग हर महीने दो से तीन यूनिट ब्लड अपने वजन के हिसाब से, चढ़वाना पड़ता है। बिना इसके इनका जीवन संभव नहीं है।
अपने शहर मऊ में लगभग 30 बच्चे इस गंभीर बीमारी से ग्रसित है, इन बच्चों की मदद करने या यूं कहें इन्हें जीवित रखने के लिए हमारे शहर मऊ के कुछ युवा निरंतर प्रयास करते रहते हैं। बताया कि रविवार को 12 बच्चों के लिए 12 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान करने वाले युवाओं में निशांत खुशवानी, नासिर इकबाल, अंकित चौबे, अर्जुन चौहान, दीपक पांडेय, मोहम्मद सौद, फैज, मन्नू, संदीप शामिल रहे।
इस मौके पर अजहर फैजी, राफे अंसारी,खालिद मुस्तफा, सरफराज, अयाज, शमीम भाई आदि शामिल रहे।





