भीषण गर्मी में भारत विकास परिषद त्रिवेणी शाखा ने राहगीरों को ठंडा पानी, शरबत पिलाया

प्रयागराज। भारत विकास परिषद त्रिवेणी शाखा प्रयागराज ने संगम क्षेत्र में लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के सामने ठंडा पानी, शरबत का स्टाल लगाकर इस भीषण गर्मी और तपिश से परेशान राहगीरों को पानी शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा किया कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी लोगों में श्रीमती निशा जयसवाल ,सुनील धवन, डॉ अरविंद दरबारी, अमरनाथ सेठ ,कन्हैया लाल जी अग्रवाल, सुनील जायसवाल ,अरविंद भार्गव, मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह पटेल आदि लोग शामिल रहे इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष निशा जयसवाल जी ने हर्षित भाव से कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण के सिद्धांत पर हमेशा धर्मार्थ सेवा कार्य करती है वहीं आज यह सार्थक हो रहा है भूखे प्यासे राहगीरों को पानी शरबत पिलाकर लोगों की प्यास बुझाई है इसे आगे भी जारी रखना है अंत में सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरविंद दरबारी ने किया

