दलगत राजनीति से उपर उठ कर करें देश हित में कार्य : मीनू सिंह

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । विकास खण्ड फतहपुर मंडाव सभागार में ब्लाक प्रमुख मीनू सिंह पत्नी प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् के अध्यक्षता में शहीदों को समर्पित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें अमर शहीदों के बीर गाथाओं के साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में देश के विकास के लिए दलगत राजनीति से उपर उठ कर कार्य करनें पर बल दिया गया ।ब्लाक प्रमुख मीनू सिंह ने कहां कि हमारे देश को आजाद कराने में मां भारती के बीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देने में पीछे नहीं हटे लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में लोग देश हित को भुल कर दलगत राजनीति में फंसे पड़े है । आगें उन्होंने देश को आजाद कराने में मधुबन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित। तथा महिलाओं को हर क्षेत्र में अपने दम खम को प्रदर्शित करने पर की अपील करतें हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया । ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् ने कहां कि किसी भी व्यक्ति को सर्वोपरि देश हित में सोचना चाहिए तभी गांव से लेकर देश तक खुशहाल एवं समृद्ध होंगे । इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह, उल्लास सिंह, अमित मिश्रा ,राजेश यादव, बब्बन यादव आदि रहें ।




