चर्चा में

15 स्कूलों के 450 बच्चों के बीच ड्राइंग एवं अखंड भारत निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न

● सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन करने वाले युवा जननेता अरविंद चंदेल ने जीता जनता का दिल

इंदौर। भारत अखंड एवं समृद्ध रहें और माँ भारती पूरे विश्व का नेतृव करे ऐसी परमेश्वर की इच्छा है। अपने महापुरुषों का पुरुषार्थ लेकर अखंड भारत मेरा संकल्प ऐसे विचार पर कार्य कर रही “संगठन सर्वोपरि सेवा न्यास” अध्यक्ष अरविंद चंदेल, मयूर नामदेव, लोकेश चंदेल, हितेश नेमाड़े सौरभ नामदेव, रिंकू चौरसिया महेश जी पिंजरे के द्वारा 15 स्कूलों में मां भारती के चित्र पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं अखंड भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्कूलों के विद्यार्थीयों ने भाग लिया। जिसमें विशेष रूप से 450 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के अनुसार 90 पुरस्कारों का वितरण किया। प्रत्येक विद्यार्थियों को अखंड भारत की जानकारी प्राप्त हो इसीलिए अखंड भारत पर एक बुद्धि कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूजनीय महामंडलेश्वर 1008 लक्ष्मण दास जी महाराज, प्रवक्ता मनीष निम (प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख), अतिथिगण कृष्ण कुमार गुजराती, लक्ष्मी नारायण मेघवाल एवं पुष्कर गेरिया आदि उपस्थित थे। सभी समाज के अध्यक्ष गण, सुनील शुक्ला, प्रीतम लुथरा, मदन मोहन प्रजापत एवं जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *