अपना जिला

भाजपा छद्म हिन्दुत्व का ढ़ोंग करती है, जबकि सामाजिक न्याय की बात नही करती है : डा. संजय चौहान

मऊ। भाजपा छद्म हिन्दुत्व का ढ़ोंग करती है जबकि सामाजिक न्याय की बात नही करती है। भाजपा समाज के हर वर्ग को सत्ता के लालच में धोखा देने का काम करती है, उक्त उद्गार जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान यह है जो मऊ में शहनाई मैरिज हॉल में जनक्रांति रथ यात्रा के बलिया से मऊ पहुंचने के बाद मऊ में आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होनें कहा कि जनवादी जनक्रान्ति रथ यात्रा के माध्यम से वे भाजपा की पोल खोलनें का कार्य करेंगे। उन्होने बताया कि भाजपा की आशीर्वाद यात्रा किसी भी
मायने में प्रासंगिक नही है, वो किस विनाह पर आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। जबकि भाजपा के शासन काल में लचर व्यवस्था होने के कारण आक्सीजन की कमी से कोरोना काल में काफी लोगों ने दम तोड़ा।
मंहगाई अपने चरम पर है, किसानों का गेंहूॅ सरकार द्वारा पूरी तरह से क्रय नही किया गया बल्कि भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल पास करके किसानों के उपर जबरदस्त प्रहार किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. राजीव राय ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को जनता जान चुकी है। भाजपा ने देश व जनता का सिर्फ नुकसान किया है। पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय ने यूपी सरकार के कार्य शैली की जमकर आलोचना की।

बतौर विशिष्ट अतिथि जनवादी पार्टी (सो0) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव जे0 आर0 बालक चौहान नें अपनें सम्बोधन में कहा कि भाजपा रामराज्य की बात करती है लेकिन भाजपा के करनी व कथनी में काफी अन्तर है
भाजपा सरकार पक्षपातपूर्वक कार्य करती है वो सामाजिक न्याय की बात नही करती है ऐसे प्रदेश सरकार को आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव
में जनवादी पार्टी व सपा गठबन्धन मिलकर उखाड़ फेंकेगी।

पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार ने केंद्र की सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की तथा कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान भाजपा सरकार को किसान विरोधी एवं आवाम विरोधी बताया। एमएलसी रामजतन राजभर कहा कि भाजपा जो करती और वह करती तो बात में कुछ दम भी होता है. भाजपा जो करती है वह करती ही नहीं है इसीलिए ना भाजपा में दम है ना उसके सरकार में। राष्ट्रीय सचिव राम हरी चौहान ने कहा कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बननी तय है। सपा की बढ़ती ताकत से भाजपा का हर नेता परेशान और हैरान है। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी है उसे सिर्फ गद्दी प्यारी जनता का हित नहीं। प्रदेश सचिव राजकुमार चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को सिर्फ धोखा दिया है। भाजपा ने किसान, व्यापारी, मजदूर व बेरोजगारों के लिए जो कहा उस पर कभी खरा नहीं उतरी। भाजपा सिर्फ लोगों को सपना दिखाकर उन्हें लूटने का काम की है। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।
जनवादी पार्टी (सो0) के जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र चौहान ने सरकार की नाकामियो को गिनाते हुए अपने अध्यक्षता सम्बोधन में कहा कि आये दिन गरीबो पर हो रहे अत्याचार, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़नें की बात
कही उन्होने यह भी कहा कि आनें वाले 2022 विधान सभा चुनाव के लिए सभी मऊ जनपद के पार्टी के पदाधिकारी कमर कस लें और संगठन विस्तार पर चर्चा किये। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सपा नेता शिवप्रताप यादव मुन्ना, मुरलीधर यादव, रामधनी चौहान, रमेश पाण्डेय, धीरज राजभर, जनवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामसुरेश चौहान, प्रदेश सचिव शिवबदन चौहान, इं0 विन्ध्याचल चौहान, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विनोद चौहान, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष विरेन्दर चौहान, चन्द्रकान्त चौहान आई0टी0 सेल, जिला सलाहकार एडवोकेट प्रदीप चौहान, रघुपत चौहान, जिला कोषाध्यक्ष लखेन्दर चौहान, जिला उपाध्यक्ष गोविन्द चौहान, प्रचार मंत्री टिल्लू चौहान, रामसजीवन चौहान, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, सीताराम चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान नें किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *