अपना जिला

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक के एजेन्ट से हुए लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।स्थानीय पुलिस को चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । बीते 28 जुलाई को चचाईपार में बंधन बैंक के एजेन्ट से 60 हजार लूट करने वाले दो लूटेरों को पुलिस 315 बोर के एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस एवं लूट के 20100 रूपये के साथ सिकडीकोल से गिरफ्तार कर चालान कर दिया । पुलिस अधीक्षक सुशील धुले के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय अपने हमराहियो के साथ सिकडीकोल तिराहे पर वाहनों की चैकिंग कर रहें थे । तभी दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आते दिखाई दिए जो पुलिस को देख भागने लगें । शक होने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने सघन पूछताछ किया तो उपेन्द्र यादव पुत्र हरिहर निवासी स्थानीय थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर एवं विनोद यादव पुत्र रामकुंवर यादव निवासी केरमा महरूपुर घोसी जो बंधन बैंक के एजेन्ट से हुए 60 हजार लूट के मामलें के आरोपी पाए गए । तलाशी में पुलिस इनके पास से 315 बोर का एक तमंचा एवं लूट के 20100 रूपये बरामद किए ।इसके उपरांत पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस मामलें में कुल चार आरोपी है जिसमें अम्बरेश उर्फ रूदल यादव पुत्र रामकुवंर निवासी केरमा महरूपुर थाना घोसी व अंशु यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी खुझिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ फरार है ।फरार चल रहें दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी में जुटी है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *