अपना जिला

गढ्ढा युक्त मार्ग पर ईट गिरा कर मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि ने गढ्ढा मुक्त कराया, लोगों में खुशी

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के दरगाह सिकड़ीकोल गढ्ढे युक्त मार्ग को ईट गिरा कर वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय सुब्बी ने गढ्ढा मुक्त कराया है। बतादे कि बरसात के चलते जल भराव के कारण दरगाह सिकडीकोल मार्ग में जगह जगह बड़े बड़े गढ्ढे हो गए थे । इस मार्ग पर वाहन चलना तो दूर पैदल चलने वालों की खुब फजीहत हो रहीं थी। क्षेत्रीय लोगों के लगातार मांग के चलतें सड़क निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया  है जिसका बरसात के बाद निर्माण शुरू कराने के आसार नजर आने लगा है । बारिश का मौसम होने के चलते मार्ग में  जगह जगह बड़े बड़े गढ्ढे हो गए है । जिसको गढ्ढा मुक्त कराने के लिए मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय उर्फ सुब्बी ने ईट गिरवा कर सड़क को गढ्ढा मुक्त कराया है ।सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। ग्रामीणों ने सड़क पर ईंट गिरवाकर मरम्मत कराए जाने पर मंत्री प्रतिनिधि का आभार जताया।वही मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सड़क के मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव बना कर भेज दिया गया है।उम्मीद है कि बारिश बाद इस सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।आगे बताया कि इसी तरह क्षेत्र की अन्य बदहाल सड़कों का भी मरम्मत कार्य बारिश के मौसम बाद शुरू हो जाएंगे।इस दौरान विकास मल्ल,मनोज चतुर्वेदी,उज्जवल जयसवाल,दीपक मिश्रा,प्रभात उपाध्याय,हरिओम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *