प्रदेशीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जिला मऊ की टीम का चयन
मऊ। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेशीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 से 28 नवम्बर, 2022 तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता हेतु की मऊ टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 22 नवम्बर, 2022 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 23 नवम्बर, 2022 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता 55 किग्रा0 भार वर्ग में आयोजित की जायेगी, जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र एवं पास पोर्ट फोटो लाना अनिवार्य है। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर बालक कबड्डी खिलाड़ियों की आयु 31 दिसम्बर, 2022 को 16 वर्ष या उससे कम अर्थात जम्न तिथि 01 जनवरी 2007 के बाद की होनी चाहिए। जिले के इच्छुक कबड्डी बालक वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 26 से 28 नवम्बर, 2022 तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में आयोजित प्रदेशीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय मऊ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

