अपना जिला

तुलसी जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह में अंगवस्त्रम, तिलक व स्मृति चिन्ह से सम्मानित हुए लोग

■ ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में भाजपा प्रवक्ता आनन्द दूबे, ब्लाक प्रमुख पूजा मिश्रा, जेपी मिश्रा, शर्वेश पाण्डेय, ऋचा तिवारी, विनोद पाण्डेय सहित बहुतेरे सम्मानित

मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में 15 अगस्त 2021को तुलसी जयंती के अवसर पर शीतला माता मंदिर के सभागार में तुलसी जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभा सम्मान समारोह में अंगवस्त्रम तिलक लगा कर के बाबा विश्वनाथ मंदिर एवं शिवलिंग के चित्र का स्मृति चिन्ह देकर लोगों को सम्मानित किया गया।

डॉ सर्वेश पांडेय ने तुलसी जयंती के अवसर पर बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी का सामाजिक उत्थान में अतुलनीय योगदान है इस महान संत ने रामचरितमानस रचना के माध्यम से जनमानस तक अपनी पहुंच पहुंच बनाई एवं जनमानस के अंदर नैतिकता का बीजारोपण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की अमावस्या की सप्तमी तिथि को इस महान संत की जन्म तिथि को मनाया जाता है, गोस्वामी जी राम भक्ति शाखा के अनन्य भक्त थे जिन्होंने अपनी रचना से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना की आज के भौतिकवादी युग में भी गोस्वामी जी की रचनाओं के कारण ही भारतीय समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना हुई है। परिषद के संरक्षक डॉ यस सी तिवारी तिवारी ने बताया कि तुलसीदास जी समाज में जीवन जीने की कला का मंत्र दे दिया जिससे मानव जीवन सफल हो सके।

ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष रामजी उपाध्याय परिषद के तीन उद्देश्य स्वास्थ्य शिक्षा संस्कार पर विशेष बल दिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीस लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें तीन मातृशक्ति भी शामिल थी। पुरस्कृत होने वालों में मुख्य रूप से डॉक्टर शर्वेश पांडेय, देव भास्कर तिवारी श्रीमती कंचन तिवारी श्रीमती पूजा मिश्रा, राहुल पांडेय, पूर्व चेयरमैन घोसी जयप्रकाश मिश्र, अमरेश पांडेय सुनील, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे, विनोद पांडेय, संजय तिवारी, अभिषेक पांडेय दिव्यांग, आशुतोष पांडेय, पंकज उपाध्याय, दिनेश मिश्र, शुभम तिवारी, शिवाकांत पांडेय, अरविंद पांडेय, अभिषेक दुबे, आयुष त्रिवेदी, दीपक पांडेय एवं श्रीमती ऋचा तिवारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली बच्चियों को सम्मानित किया गया।

ऋषिकेश पांडेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि परिषद अपने उद्देश्यों में सदैव कार्य करती रही है तथा सजातीय बंधुओं को प्रेरित करने के लिए और समाज को नई दिशा देने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम होते रहते हैं जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी और समाज में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। इस अवसर पर राम जपित, जय शंकर तिवारी, हरिश्चंद्र दुबे, जय नारायण द्विवेदी, राम नारायण मिश्रा, राजेश तिवारी, धनंजय पांडेय, जयप्रकाश मिश्रा, डॉक्टर यूपी दुबे, विजय शंकर पांडेय, रमाकांत तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, डॉ बी एन पांडेय, डॉ लक्ष्मी शंकर दुबे, शरद कुमार पांडेय, संजय उपाध्याय, जय शंकर दुबे, विजय दुबे आदि मौजूद रहे। अंत में शांति पाठ के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार त्रिपाठी एवं राकेश कुमार मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *