श्रावणी पूजा करने से समग्र समाज में सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ आनंद की प्राप्ति होती है : वेद

मऊ। श्रावणी पूजा करने से समग्र समाज में सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ आनंद की प्राप्ति होती है। श्रावण मास में यज्ञ हवन व पूजा करने से पर्यावरण शुद्ध होकर जीवन में हरियाली देता है। उक्त विचार हैं अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा मऊ के जिला महामंत्री वेद प्रकाश आर्य के हैं वे नगर के औरंगाबाद क्षेत्रीय समिति द्वारा नगर के छेदा पुरा स्थित गीता पैलेस के सभागार में आयोजित श्रावणी पूजा के अवसर पर यज्ञ हवन तथा पूजन कार्यक्रम के पश्चात उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सावन मास सभी मास से उत्तम मास कहा गया है इसलिए इस माह में पूजन यज्ञ हवन किया हुआ सर्वाधिक लाभकारी होता है। वह बतौर यज्ञ आचार्य उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर वैश्य सभा के पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार आर्य ने कहा कि सभी कार्यों को सुंदर रूप देने के लिए उन्हें करने से पहले यज्ञ हवन अवश्य करना चाहिए यज्ञ से ही समग्र समाज व वातावरण शुद्ध होता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय समिति औरंगाबाद के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता तथा महामंत्री अपूर्व कुमार मद्धेशिया ने समस्त आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया यज्ञ के पश्चात सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गुप्त, राकेश कुमार मद्धेशिया, मनोज कुमार, रमेश कुमार, सुशील कुमार, दीपक मद्धेशिया, संजीव मद्धेशिया, मोनू, आनंद कुमार, अरविंद मद्धेशिया, सचिन मद्धेशिया, विश्व गुप्त आदि मौजूद रहे।




