अपना जिला

मानव सेवा संस्था द्वारा निःशुल्क वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

मऊ। मानव सेवा संस्था मऊ द्वारा सोमवार को नगर के शिव मंदिर मठिया टोला में निःशुल्क वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सुनीता उपाध्याय स्टाफ नर्स, सिंधु देवी एएनएम,संध्या राय एएनएम, सुनीता उपाध्याय एएनएम के द्वारा वैक्सीन लगाया गया जिसमें 300 से ऊपर लोगों ने वैक्सीन लगवाए जैसे- जैसे सभी वैक्सीन के प्रति जागरूक हो रहे हैं वैसे लगवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके कारण वैक्सीनेशन शिविरों में अधिक संख्या में लोग सम्मलित हो रहे हैं। कार्यकर्ताओ के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा जिसमें जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला संगठन मंत्री कृष्णा मद्धेशिया, जिला उप सचिव हर्षित शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सब्बीर अहमद,अभय यादव, आनन्द, धीरज, आदित्य तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *