अभाविप मऊ नगर के नवीन कार्यकर्ताओ की घोषणा हुई

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले के मऊ नगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन मऊ नगर के राम स्वरूप भारती इंटर कालेज में ज्ञान की देवी माता सरस्वती, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर परिषद गीत के साथ नवीन कार्यकारिणी गठन की बैठक का उद्घाटन हुआ। कार्यकारिणी की घोषणा अभाविप जिला प्रमुख वीना गुप्ता जी के नेतृत्व में हुआ जिसमे नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थि कार्यकारिणी गठन के समय उपस्थित रहे। जिसमे जिला प्रमुख वीना गुप्ता ने नगर के नवीन नगर अध्यक्ष की घोषणा शारीख़ खान के रूप में किया, नगर उपाध्यक्ष के रूप में ज्योति शर्मा तथा नगर मंत्री का दायित्व आशुतोष यादव, सहमंत्री पूजा जायसवाल, रितेश गुप्ता, अभय विश्वकर्मा, मयंक पांडेय को दिया गया। तत्पश्चात नवीन नगर अध्यक्ष शारिक खान ने नगर के सभी दायित्वों की घोषणा किया जिसमे नगर छात्रा प्रमुख शबा खान, सह प्रमुख नेहा विश्वकर्मा, नगर एसएफडी प्रमुख आयुष चौरसिया, सहप्रमुख विपुल कुमार, एसएफएस प्रमुख आदर्श बरनवाल, सहप्रमूख अंकुर यादव, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख आदेश श्रीवास्तव, सहप्रमुख राज मल्होत्रा, नगर सोशल मीडिया प्रमुख शिवम पटवा, सहप्रमुख अविनाश गुप्ता, मीडिया प्रमुख आयुष पाल, सहप्रमुख शिवम सिंह, मेडिविजन प्रमुख आलोक कुमार, आंदोलन प्रमुख आनंद सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य सत्यप्रकाश, पीयूष, निशांत राय, गौरव, शिवम सिंह सत्या की घोषणा किया। कार्यक्रम में वीना गुप्ता ने सभी कयाकर्ताओ को विद्यार्थी परिषद के स्थापना की बताया, जिला सोशल मीडिया प्रमुख शुभम गुप्ता ने विद्यार्थी और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ के कार्यों और उनके विद्यार्थी जीवन में शिक्षा को प्राप्त करते हुए राष्ट्र सेवा में सहयोग करने के बारे में बताया। बलिया विभाग के विभाग सहसंयोजक सुधांशु सिंह ने परिषद के संघर्षों के कार्यों को बताते हुए आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने विद्यार्थी परिषद के आने वाले 75वे वर्षगाठ की योजना बताई। कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक ओमकार सिंह ने किया।

