पालिका द्वारा आइडियल किड्स गुरुकुल में निःशुल्क कोविड वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन

मऊ। नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा आइडियल किड्स गुरुकुल निजामुद्दीनपुरा में निःशुल्क कोविड 19 वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।
निःशुल्क वैक्सिनेशन कैम्प का उद्धघाटन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश यादव ने किया।
अधिशासी अधिकारी ने निःशुल्क वैक्सीन कैंप का उद्घाटन करने के साथ ही नगर के समस्त नागरिकों को वैक्सिन लगवाने का आह्वाहन करते हुए कहा की सरकार द्वारा निःशुल्क लगवाई जा रही वैक्सिन को समय रहते लगवाले जिससे संभावित कोविड की तीसरी लहर से अपनी तथा अपने परिवार की रक्षा हो सके।
सभासद राकेश कुमार तिवारी ने कहा की मोदी और योगी सरकार अपने नागरिकों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है । भारत में इस समय दुनिया का सबसे बड़ा कोविड रोधी टीकाकरण निःशुल्क चलाया जा रहा है। जितनी अधिक मात्रा में और तेजी से कोविड रोधी टीकाकरण सरकार के सौजन्य से चलाया गया है उतनी तो दुनिया के बहुत से देशों की सम्पूर्ण आबादी भी नहीं है।
हम सब की जिम्मेदारी है की खुद भी तथा पूरे परिवार का टीकाकरण करवाए साथ ही अपने सगे संबंधियों को भी प्रेरित करे।
सभासद ने बताया की इस अवसर पर 200 लोगों का निःशुल्क टीकाकरण किया गया तथा विद्यालय प्रबंधन की तरफ से उपस्थित लोगों को निःशुल्क मास्क वितरित किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष अश्विनी सिंह, विद्यालय प्रबन्धक डॉ अमित सिंह, प्रिंसीपल डॉ प्रतिष्ठा सिंह, डॉ मयंक चौबे, सुनील दुबे, विनोद प्रजापति, गौरव जायसवाल आदि रहे ।

