समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव बने राजविजय

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी राम करन निर्मल की संस्तुति से समाजवादी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश संगठन में आन्दोलन कारी सपा नेता राजविजय यादव को प्रदेश सचिव नामित किया गया। जिस पर सपा नेता राजविजय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी एवं हमारे नेता अखिलेश यादव हमेशा से नौजवानों को आगे बढ़ाने का काम किया है समाजवादी पार्टी की ये हमेशा से कोशिश रही है कि मेहनती कार्यकर्ता का दायरा कैसे बढ़े पार्टी ने जो भरोसा जताया है उसपे खरा उतरने का काम करेंगे और आज जहाँ एक तरफ प्रदेश बदहाल हो चुका है अब उत्तर प्रदेश को अनुपयोगी मुख्यमंत्री की आवश्यकता नहीं है प्रदेश का नौजवान, किसान,महिलायें, गरीब, शोषित वंचित, पिछड़ा,मा० अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रहा हैं आज छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है नौजवान बेरोजगार बैठा है किसानों की हालात बत्तर हो चला मजदुरो का रोजगार छिन चुका है बढ़ती महंगाई से घर चलाना मुश्किल हो चला है पूरे प्रदेश की नजर विकास पुरुष अखिलेश यादव की तरफ है।



