हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के तहत् हुआ राजा का सम्मान
मऊ। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक राजा आनन्द ज्योति सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मऊ के अध्यक्ष रूपेश पांडेय, महामंत्री अरविन्द आर्या, उपाध्यक्ष गिरीश कुशवाहा, एवं परदहा मण्डल के अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ तिवारी ने रविवार को पूरे देश में मनाए जा रहे “हमारा विद्यालय -हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम के तहत उनके आवास पर जाकर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मऊ के अध्यक्ष रूपेश पांडेय ने कहा महासंघ ऐसे सम्मानित लोगों को सम्मानित करने का वीणा उठाया है । राजा आनन्द ज्योति सिंह का समाज के प्रति उल्लेखनीय कार्य है। हम सभी आपको सम्मानित करके गौरवान्वित हो रहे हैं।
राजा आनन्द ज्योति सिंह ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ” के इस सम्मान को वे सदैव याद रखेंगे।

