अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 3 सितम्बर को मनाएगा व्यापारी दिवस
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ की बैठक नगर के शिविर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3सितंबर को स्थापना दिवस को व्यापारी दिवस मनाने पर विचार किया गया ।इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल ने बताया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी व्यापारी दिवस धूम धाम से मनाया जाएगा ।इस क्रम में 3सितंबर को दोपहर में एक दुपहिया वाहन रैली सदर बाजार कौड़ी बिल्डिंग से झंडे लगाकर चलेगी जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर औरंगाबाद मिर्ज़ाहादी पूरा से आजमगढ़ तिराहा से सहादतपुरा होकर भीटी जाकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी ।महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि दस व्यापारियों व समाज सेवीयों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।बैठक में महातम यादव अजहर फैजी आनंद कुमार हाजी अनवर अली अशोक सिंह दिनेश बरनवालआदि ने अपने विचार व्यक्त किए ।बैठक में मुख्य रूप से आनंद गुप्ता सुभाष चन्द्र कन्नौजिया मुन्नू बरनवाल गामा यादव नीरज अग्निवेश अभिषेक मद्धेशिया इकबाल अहमद अमित गुप्ता अजमल जलपरी अनिल शर्मा अजय मिश्र अजित मौर्य आदि मौजूद रहे।


