अपना जिलाचर्चा में

एसपी का प्रयास ला रहा है रंग, आवश्यक वस्तु का भर रहा है बैंक

मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा कोरोना वायरस के दृष्टिगत 21 दिवसीय लाकडाउन को लेकर मऊ पुलिस लाईन में गरीब, असहाय, विकलांग, निर्धन परिवारों व जरुरतमंदो की सहायता करने हेतु आवश्यक वस्तु बैंक व्यवस्थापित किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मी, संस्था, सम्भ्रांत व्यक्ति या फिर कोई भी व्यक्ति स्वेक्षा से योगदान कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दमआवश्यक वस्तु बैंक का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित प‌त्रकार बन्धुओं के माध्यम से लोगों को स्वेक्षा से योगदान करने की अपील की गई, जिसके क्रम में प्रकाश हास्पिटल द्वारा 10 कुन्तल आटा, 10 कुन्तल चावल, 01 कुन्तल दाल व अन्य सामान, चन्द्रा एजेंसी द्वारा 04-04 कुन्तल आटा/चावल, राहुल हास्पिटल द्वारा 5100 सौ रुपये, राधेश्याम मौर्य (ट्रान्सर्पोटर) द्वारा 05 कुन्तल चावल व 05 कुन्तल गेंहू, विजय कुमार प्रतिसार निरीक्षक, प्रवीण श्रीवास्तव, विपुल सिंह जिला खाद्य वितरण अधिकारी व अन्य लोगों द्वारा विभिन्न समानों के माध्यम से योगदान दिया गया। अब तक कुल 253 परिवारों को राशन व अन्य दैनिक उपभोग के सामनों को उपलब्ध कराकर मदद पहुंचायी जा चुकी है तथा वर्तमान में आवश्यक वस्तु बैंक में 02 कुन्तल आलू, 16 कुन्तल आटा, 55 लीटर तेल, 09 कुन्तल गेंहू, 23 कुन्तल चावल, 130 किग्रा दाल, 70 किग्रा नमक व नगद 20 हजार 600 सौ रुपये उपलब्ध है। कृपया योगदान हेतु प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह (9454402381) पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *