अपना जिला

डीएम- एसपी ने किया नगर का भ्रमण, की जनता से घरों में रहने की अपील-सभी लोग रहे भयमुक्त

मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ । देश में कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये लाकडॉउन के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गुरुवार की रात्रि में मोहम्मदाबाद गोहना पहुंचकर नगर के शहीद चौक,विजय स्तंभ चौक,कैलेंडर तिराहा,स्टेशन रोड, फरीदाबाद,इदारतगंज,समेत मुख्य मार्गों का जायजा लिया तथा उप जिलाधिकारी मोहम्दाबाद गोहना डॉ सीएल सोनकर को दिशा निर्देश दिया। नगर भ्रमण के पश्चात द्वय अधिकारियों ने कोतवाली में बैठक कर कहा कि सभी लोग भयमुक्त रहे।घर से आप सभी लोग ना निकले,घर में ही रहे।यदि बहुत आवश्यक हो तो मास्क लगा कर निकले।जो लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने का उप जिलाधिकारी मोहम्दाबाद गोहना को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु के दुकानदार मास्क लगाकर ही रहे तथा जो भी व्यक्ति सामान लेने आए यदि वह मास्क नहीं लगाया है तो उसे उसे मास्क लगाने को कहे, साथ ही साथ सोशल डिस्टेंस का खास तौर से ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी में हम सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव,एसडी एम सीएल सोनकर,पुलिस उपाधीक्षक नंदलाल,प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक समेत अनेकों अधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *