अपना जिलाखास-मेहमान

योगी सरकार ने राकेश, सतीश, धर्मेन्द्र, प्रवीण व सुधीर को मनोनीत किया नगर पालिका का सभासद

मऊ। वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल मऊ के जिलाध्यक्ष राकेेेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश वर्मा, भाजपा के युवा नेता धर्मेन्द्र राय गोपाल, प्रवीण कृष्ण अग्रवाल व सुधीर सोनकर को उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर पालिका परिषद के लिए सभासद मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर जैसे ही जनपद में भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं शुभचिंतक को परिजनों व मित्रों को मिली लोगों में खुशी का माहौल हो गया। सभी शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को फोन करके बधाइयां देने लगे। लोगों ने कहा कि नगर पालिका परिषद के सदन में इस युवा टीम के बैठने के बाद एक नई ऊर्जा के साथ विकास कार्यों का शुरुआत होगा।
शुक्रवार की शाम यह सूचना प्राप्त होते ही नगर के व्यापारियों में हर्ष व्याप्त हो गया। उनको बधाई देने वालों में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सत्य मित्र सिंह दिनेश, गौरव जायसवाल, एडीजीसी एडवोकेट अजय कुमार सिंह, पत्रकार प्रदीप सिंह, सोनू दुबे, आशीष जायसवाल, अश्वनी सिंह सोनू, श्रीराम जायसवाल, सुमन्त कुमार, ललित कुमार यादव, डा. धर्मेन्द्र राय, अशोक यादव, संजय सिंह, राकेश कुमार, सुधीर दयाल, आनन्द स्वरूप वर्मा, सभासद विनोद गुप्ता, पवन प्रधान , आनन्द गौतम, अमित कुमार गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *