अपना जिला

रोटरी क्लब के तत्वावधान में कोविड वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन

मऊ। नगर के मिर्जाहादिपुरा स्थित शारदा नारायन क्लिनिक पर वृहस्पितिवार की सुबह रोटरी क्लब के तत्वावधान में कोविड वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसका रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा.संजय सिंह, सचिव सचिन्द्र सिंह, डा.अश्वनी सिंह,प्रतिक जयसवाल,अजीत सिंह द्वारा फीता काटकर किया। शिविर में 139 लोगों को कोविड की वैक्सिन लगाई गई।शिविर को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा.संजय सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब लगातार जनता की मदद कर रही है। कोविड संक्रमण काल में घर-घर जाकर जरुरतमंदों का राशन और दवा का वितरण किया। वहीं क्लब से सदस्य के रुप में जुड़े चिकित्सकों और अन्य सदस्य ने भी अपने अपने माध्यम से जनता की कोविड संक्रमण काल में हर संभव मदद की। कहा कि अब कोविड वैक्सिनेशन के दौर में भी क्लब ज्यादा से ज्यादा शिविर लगवाकर लोगों को कोविड की वैक्सिन लगवा रहा है। वहीं क्लब के सचिव सचिन्द्र सिंह ने भी लोगों का आभार प्रकट किया। डा0 संजय सिंह ने कहा कि कोविड से बचने के लिए सभी का वैक्सिनेटेड होना बहुत जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *